फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   income tax department freezes bank accounts of it major cognizant due to non tax payment

I-T डिपार्टमेंट ने सीज किए आईटी कंपनी कॉग्निजेंट के बैंक अकाउंट, नहीं अदा किया 2500 करोड़ का टैक्स

Wed, 28 Mar 2018 11:15 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 28 Mar 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
income tax department freezes bank accounts of it major cognizant due to non tax payment
cognizant

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने देश की प्रमुख आईटी कंपनियों में शुमार कॉग्निजेंट के कई बैंक अकाउंट को सीज कर दिया है। विभाग ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि कंपनी ने सरकार को 2500 करोड़ का टैक्स जमा नहीं किया 

विज्ञापन


इसलिए उठाया कदम
इनकम टैक्स नियमों के अनुसार हर उस कंपनी को डिविडेंड डिस्ट्रीब्यूशन टैक्स सरकार को देना होता है, अगर उसने पूंजी में कमी करने से किसी प्रकार का लाभ कमाया है। कॉग्निजेंट को 2016-17 में 2500 करोड़ रुपये का ऐसे टैक्स भरना था, जो उसने अभी तक जमा नहीं किया है। 
विज्ञापन


कंपनी ने खुद खरीदे शेयर
कंपनी ने मई 2016 में अपने शेयर होल्डर से खुद शेयर खरीदे थे। इन शेयर होल्डर्स में एक मॉरिशस की कंपनी और एक अमेरिकन कंपनी थी, जिसकी कॉग्निजेंट में 54 व 46 फीसदी की हिस्सेदारी है। कॉग्निजेंट ने शेयर खरीदते वक्त मॉरिशस की कंपनी से टैक्स नहीं काटा, लेकिन अमेरिकन कंपनी से टैक्स काट लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


6000 कर्मचारियों पर लटकी तलवार
कॉग्निजेंट से करीब 6000 भारतीय कर्मचारियों को निकाले जाने की संभावना है ये बात दुनियाभर में आग की तरह फैल चुकी है। कहा जा रहा है वर्तमान मूल्यांकन प्रक्रिया में लगभग 6000 भारतीय कर्मचारियों को निकाला जा सकता है। इसके अलावा अधिक से अधिक अमेरिकी पेशेवरों को नौकरी दी जाएगी। 

चेन्नई के आईटी प्रोफेशनल्स ने इससे निपटने के लिए कानूनी विकल्प तलाशने शुरू कर दिए हैं और राज्य श्रम विभाग के साथ सुलह प्रक्रिया की तैयारी में जुट गए हैं। कुछ रिपोर्टों के अनुसार अप्रेजल चक्र के दौरान कॉग्निजेंट कर्मचारियों की इच्छा के बिना उन्हें नौकरी से निकाल सकती है। 


इसके लिए फोरम फॉर आईटी एमप्लाईज ने सहायक श्रम आयुक्त और राज्य श्रम आयुक्त को निवेदन भेज दिया है। उन्होंने कॉग्निजेंट द्वारा कर्मचारियों के निकाले जाने को अवैध निष्कासन बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed