फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   ibm acquired red hat in 2.34 lakh crore rupees, will beat microsoft, amazon

आईबीएम ने की सबसे बड़ी डील, खरीद ली सॉफ्टवेयर बनाने वाली यह कंपनी

Wed, 10 Jul 2019 12:33 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 10 Jul 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
ibm acquired red hat in 2.34 lakh crore rupees, will beat microsoft, amazon
ibm red hat

विश्व की दिग्गज आईटी कंपनी आईबीएम ने अपने 108 साल के इतिहास में सबसे बड़ी डील की है। यह Linux सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी रेड हैट को 2.34 लाख करोड़ रुपये में खरीद लिया है। रॉयटर्स के मुताबिक यह विश्व की दूसरी सबसे बड़ी डील है और आईबीएम ने अपनी प्रतिद्वंदी कंपनियों जैसे कि अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट को भी काफी पीछे कर दिया है। 

विज्ञापन

1993 में स्थापित हुई थी रेड हैट

1993 में स्थापित रेड हैट Linux ऑपरेटिंग सिस्टम की विशेषज्ञ है। यह सबसे ज्यादा प्रचलित ओपन-सोर्स सॉफ्टवेयर है और माइक्रोसॉफ्ट के सॉफ्टवेयर का विकल्प है।

विज्ञापन

नहीं होगा कंपनी के बोर्ड में परिवर्तन

हालांकि इस डील के बाद भी रेड हैट कंपनी के बोर्ड में किसी तरह का कोई परिवर्तन नहीं होगा। डील पूरी होने के बाद भी रेड हैट के सीईओ जिम वाइटहर्स्ट और उनकी टीम कंपनी में बनी रहेगी। जिम आईबीएम के मैनेजमेंट में शामिल होंगे। इसका मुख्यालय भी नॉर्थ कैरोलिना के राले में रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए की डील

2013 की तुलना में आईबीएम के कुल रेवेन्यू में क्लाउड रेवेन्यू की हिस्सेदारी अब 25 गुना बढ़ चुकी है। इस साल की जनवरी-मार्च तिमाही के आखिर तक क्लाउड रेवेन्यू 19 अरब डॉलर के ऊपर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed