फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   human behaviour is increasing in companies using automation

रिपोर्ट में दावाः ऑटोमेशन से कार्यस्थल पर बढ़ रही मानवीयता

Tue, 18 Sep 2018 04:45 PM IST
एजेंसी, दिल्ली
एजेंसी, दिल्ली Updated Tue, 18 Sep 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
human behaviour is increasing in companies using automation

जो कंपनियां रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को अपनाती हैं, यदि वे इनका उपयोग कर्मचारियों की दक्षता बढ़ाने में और उनके काम-काज की शैली के पूरक के तौर पर करें, तो उनका रिटर्न काफी बढ़ सकता है। यह बात एक रिपोर्ट में कही गई है।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन के वैश्विक रिसर्च के मुताबिक ऑटोमेशन से कार्यस्थल सहयोगपूर्ण होता है, जहां मानव और मशीन एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करते हैं। सर्वेक्षण को अंजाम देने वाली कंपनी ऑटोमेशन एनीव्हेयर के सीईओ मिहिर शुक्ला के मुताबिक ऑटोमेशन अपनाने वाले संगठनों ने ऑटोमेशन नहीं अपनाने वालों से बेहतर प्रदर्शन किया और उनके कार्यालय में अधिक मानवीयता रही।
विज्ञापन


अध्ययन में जवाब देने वाले भारतीयों में से 86 फीसदी ने कहा कि कार्यस्थल पर ऑटोमेशन अपनाए जाने के बाद कर्मचारियों की उत्पादकता बढ़ गई। अध्ययन में भारत, ब्रिटेन, अमेरिका और जापान की कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्ययन के मुताबिक भारतीय अधिकारियों में 71 फीसदी ने कहा कि उनके कर्मचारियों ने रोबोटिक्स और एआई आधारित ऑगमेंटेशन का यथा संभव अधिक से अधिक उपयोग किया। यह अनुपात सर्वेक्षण में शामिल किए गए चारो देशों में सबसे अधिक है।


इतना ही नहीं, 66 फीसदी भारतीय अधिकारियों ने कहा कि वे अधिक जोखिम लेने में सक्षम हो गए हैं, जबकि 77 फीसदी ने कहा कि उनकी कंपनियों ने कर्मचारी विकास को प्राथमिकता दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed