फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Hul says Uncertain For The Fmcg Sector In The Near Future

FMCG क्षेत्र के लिए निकट भविष्य का परिदृश्य काफी अनिश्चित: एचयूएल

Sat, 06 Jun 2020 04:04 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 06 Jun 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
Hul says Uncertain For The Fmcg Sector In The Near Future
एचयूएल - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) ने कहा है कि एफएमसीजी क्षेत्र के लिए निकट भविष्य का परिदृश्य काफी अनिश्चित है। कंपनी ने कहा कि कोविड-19 का क्षेत्र पर काफी बुरा असर पड़ा है। एफएमसीजी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ने मौजूदा स्थिति को सामान्य से कहीं अधिक अनिश्चित करार देते हुए कहा कि उसे इस संकट से निपटने की अपनी क्षमता पर भरोसा है। 

विज्ञापन


एचयूएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजीव मेहता ने कंपनी की 2019-20 की वार्षिक रिपोर्ट में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कहा, 'स्थिति काफी उतार-चढ़ाव वाली है। इस महामारी का रुख क्या रहेगा, यह बता पाना मुश्किल है। इसकी वजह से होने वाले आर्थिक संकट और संरचनात्मक नुकसान का अनुमान लगाना कठिन है। नियंत्रण के उपाय भी अनिश्चित हैं।' 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज कई चीजें ऐसी हैं जो अज्ञात हैं। ऐसे में निकट भविष्य का परिदृश्य काफी अनिश्चित है। मेहता ने कहा कि कोरोना वायरस और नियंत्रण उपायों से आपूर्ति और मांग प्रभावित हुई है। इससे एफएमसीजी क्षेत्र की वृद्धि पर असर पड़ा है। इसके बावजूद क्षेत्र की मध्यम से दीर्घावधि की वृद्धि संभावनाओं को लेकर हम आशान्वित हैं। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य की चुनौतियों के बावजूद हमें भरोसा है कि मध्यम से दीर्घावधि में एफएमसीजी क्षेत्र की वृद्धि अच्छी रहेगी। उन्होंने कहा कि एचयूएल के पोर्टफोलियो में भरोसेमंद ब्रांड हैं और हमारी टीम काफी सक्षम है, जो इस चुनौतीपूर्ण समय का सामना कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed