फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   HR chief resigns amid growing employee discontent at Google

गूगल के कर्मचारी नाखुश, बढ़ते असंतोष के बीच एचआर प्रमुख ने दिया इस्तीफा

Wed, 12 Feb 2020 04:54 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 12 Feb 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
HR chief resigns amid growing employee discontent at Google
गूगल, प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : amar ujala

गूगल में कर्मचारियों में असंतोष बढ़ने की खबरों के बीच कंपनी की एचआर (मानव संसाधन) प्रमुख एलीन नौगटन ने सोमवार को पद से हटने की पुष्टि की। गूगल के प्रमुख सुंदर पिचाई ने कहा, ‘‘एलीन ने जो भी किया (कम्पनी) उसके लिए उनकी आभारी है और गूगल में उनकी दूसरी भूमिका के लिए उत्साहित हैं।’’

विज्ञापन


पिचाई के अनुसार नौगटन के कार्यकाल में गूगल के साथ करीब 70,000 लोग जुड़े। नौगटन ने कहा कि वह पिचाई और मुख्य वित्तीय अधिकारी रूथ पोराट के साथ उनका विकल्प ढूंढने में मदद करेंगे।
विज्ञापन

नौगटन ने कहा, ‘‘मेरे पति और मैंने करीब छह साल बाद अपने परिवार के पास न्यूयॉर्क जाने का फैसला किया है।’’

गौरतलब है कि गूगल में हाल ही के वर्ष में कार्यस्थल पर कर्मचारियों के बीच असंतोष काफी बढ़ गया है। कर्मचारी अमेरिकी सेना के साथ अनुबंध करने से लेकर, चीन के लिए सर्च इंजन के ‘वर्जन’ में तब्दीली करने के शीर्ष स्तर के निर्णयों को लेकर नाराज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम्पनी ने पिछले साल नवम्बर में भी चार कर्मचारियों को डेटा सुरक्षा नीतियों का उल्लंघन करने का हवाला दते हुए निलंबित कर दिया था लेकिन गूगल पर आरोप लगे थे कि उसने कर्मचारियों को संघ बनाने की कोशिश करने की सजा दी है।


वहीं 2018 में यौन उत्पीड़नों की शिकायतों से निपटने के कम्पनी के रवैये को लेकर भी कर्मचारियों ने विरोध जताया था। कर्मचारियों ने कंपनी के माउंटेन व्यू परिसर और विश्वभर में इसके खिलाफ प्रदर्शन भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed