चौथी पास 94 साल के इस बुजुर्ग CEO की सैलरी आदि गोदरेज से भी ज्यादा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशियां दी हट्टी (एमडीएच मसाले) के 94 वर्षीय मालिक धर्मपाल गुलाटी वित्त वर्ष 2015-16 में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले शख्स बन गए हैं। इनकी कंपनी ने जहां पिछले वित्त वर्ष में 213 करोड़ रुपये का लाभ कमाया, वहीं गुलाटी की सैलरी भी एफएमसीजी (फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स) सेक्टर में काम करने वाली अन्य कंपनियों के सीईओ से भी ज्यादा है।
इनमें गोदरेज कंज्यूमर के आदि गोदरेज और विवेक गंभीर, हिंदुस्तान यूनिलिवर के संजीव मेहता और आईटीसी के वाई सी देवेश्वर शामिल हैं।
गुलाटी के पास है कंपनी में 80 फीसदी हिस्सेदारी
गुलाटी के पास एमडीएच की 80 फीसदी हिस्सेदारी है। मसालों के अलावा, कंपनी ने 20 स्कूल और एक अस्पताल भी खोला हुआ है। गुलाटी इतना कमाने के बाद भी अपनी सैलरी का 90 फीसदी हिस्सा चैरिटी में दे देते हैं। कंपनी की देशभर में 15 फैक्ट्रियां हैं और इसके अलावा दुबई व लंदन में ऑफिस हैं।
एमडीएच की शुरुआत 1919 में पाकिस्तान के सियालकोट में एक छोटी सी दुकान के रुप में हुई थी। 60 साल में गुलाटी ने कंपनी को देश-विदेश में लोकप्रिय कर दिया है।
60 से ज्यादा उत्पाद बनाती है एमडीएच
वह रविवार को भी फैक्ट्री जाते हैं। जब तक उनको इस बात की तसल्ली नहीं मिल जाती है कि कंपनी में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा है, उन्हें चैन नहीं पड़ता है। कंपनी की कुल आय 1500 करोड़ है। गुलाटी के बेटे कंपनी का हर कामकाज संभालते हैं वहीं उनकी 6 बेटियां डिस्ट्रिब्यूशन का काम संभालती हैं। गुलाटी आर्य समाज से सक्रिय रुप से जुड़े हैं।