HDIL के शेयरों ने छुआ लोअर सर्किट, कीमत में 50 फीसदी गिरावट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयर बाजार में रियल एस्टेट कंपनी हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एचडीआईएल) के शेयरों ने बुधवार को अपना सबसे न्यूनतम स्तर छू लिया है। पिछले 17 सत्रों में कंपनी के शेयर भाव में 50 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। गौरतलब है कि इस कंपनी और मालिकों का नाम पीएमसी बैंक घोटाले में प्रमुख तौर पर सामने आ रहा है।
तीन रुपये पहुंचा शेयर का भाव
बुधवार को कंपनी के शेयर का भाव 3.02 रुपये प्रति शेयर पहुंच गया। यह पिछले 52 हफ्ते का सबसे निचला स्तर है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों में 4.73 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।
एनएसई पर दिखा यह हाल
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर शेयर का भाव 3.20 रुपये रहा, जो कि पिछले दिन की क्लोजिंग से 4.48 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। मुंबई पुलिस जल्द ही पीएमसी बैंक घोटाले में एचडीआईएल के ऑडिटरों से भी पूछताछ करेगी।
सात अक्तूबर को ईडी ने अलीबाग में स्थित वाधावन के पॉश बंगले में छापेमारी की थी। 22 कमरों के इस बंगले को ईडी ने सील कर दिया है। इसके अलावा ईडी ने 60 करोड़ रुपये की ज्वैलरी, एक बिजनेस जेट, 15 गाड़ियां, दो फिक्सड डिपॉजिट (10 व 1.5 करोड़ रुपये) को भी जब्त किया है। आरबीआई ने पीएमसी बैंक पर वित्तीय घपले के आरोप में सभी प्रकार के ट्रांजेक्शन करने पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही ग्राहक छह माह में केवल 25 हजार रुपये ही खाते से निकाल सकते हैं।