फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   HDFC Bank Q2 consolidated profit rises 18 pc to Rs 9,096 cr

मुनाफा: दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक को हुआ जबरदस्त लाभ, 18 फीसदी बढ़कर 9096 करोड़ रुपये पर पहुंचा  

Sat, 16 Oct 2021 03:57 PM IST
मुकेश कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 16 Oct 2021 03:57 PM IST
सार

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ 18 प्रतिशत बढ़कर 9,096 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

विज्ञापन
HDFC Bank Q2 consolidated profit rises 18 pc to Rs 9,096 cr
HDFC Bank - फोटो : pixabay

विस्तार

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक को जबरदस्त लाभ हुआ है। बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ 18 प्रतिशत बढ़कर 9,096 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बैंक ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। बैंक ने बयान जारी कर कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल एकीकृत आय बढ़कर 41,436.36 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 38,438.47 करोड़ रुपये थी। एचडीएफसी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 7,703 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।

विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि दूसरी तिमाही में बैंक की एकल आय बढ़कर 38,754.16 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 36,069.42 करोड़ रुपये थी। वहीं, एकल आधार पर कराधान के लिए 3,048.3 करोड़ रुपये के बाद बैंक ने 8,834.3 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। यह इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही से 17.6 प्रतिशत अधिक है। एकल आधार पर एक साल पहले समान तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 7,513.1 करोड़ रुपये रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed