{"_id":"5ea41ac78ebc3e909f68e4e8","slug":"hdfc-acquires-stake-in-reliance-capital-after-invoking-pledge-on-shares","type":"story","status":"publish","title_hn":"HDFC ने रिलायंस कैपिटल में खरीदी 6.43 फीसदी हिस्सेदारी","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
HDFC ने रिलायंस कैपिटल में खरीदी 6.43 फीसदी हिस्सेदारी
Sat, 25 Apr 2020 04:41 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Sat, 25 Apr 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास ऋण कारोबारी एचडीएफसी ने शनिवार को बताया कि उसने कर्ज बोझ से जूझ रही रिलायंस कैपिटल के अपने पास गिरवी रखे शेयरों को शर्त के अनुसार अपने काम करते हुए उसकी 6.43 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है।
शेयरों को गिरवी रख कर लिया था कर्ज
एचडीएफसी लिमिटेड ने नियामकीय सूचना में कहा है कि कंपनी ने इन शेयरों को गिरवी रख कर उससे सामान्य व्यावसायिक तरीके से कर्ज लिए थे। कंपनी की ओर से प्रतिभूति ट्रस्टी ने इन शेयरों को एचडीएफसी के पास बंधक रखा था।
रिलायंस कैपिटल के 25.27 करोड़ शेयरों का अधिग्रहण
इस कदम से एचडीएफसी लिमिटेड ने रिलायंस कैपिटल के 10 रुपये मूल्य वाले 25.27 करोड़ शेयरों का अधिग्रहण कर लिया है। इन शेयरों का कुल मूल्य 252 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
27 मार्च को भी दी गई थी जानकारी
एचडीएफसी ने आगे कहा है कि इस संबंध में 27 मार्च को पहले ही जरूरी जानकारी दे दी गई थी और अब जबकि ये शेयर कंपनी के खाते में आ चुके हैं, एक बार फिर यह जानकारी दी जा रही है।
चीन के केंद्रीय बैंक ने खरीदे थे HDFC लिमिटेड के शेयर
इससे पहले चीन के केंद्रीय बैंक पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (पीबीओसी) ने मार्च की तिमाही में भारत के निजी क्षेत्र के हाउसिंग फाइनेंस लेंडर (आवासीय वित्त ऋणदाता) एचडीएफसी लिमिटेड में एक फीसदी से ज्यादा की हिस्सेदारी हासिल की है। इसके लिए पीबीओसी ने एचडीएफसी के 1.75 करोड़ शेयर खरीदे थे।
माना जा रहा है कि यह विनिमय जनवरी से मार्च 2020 के बीच हुआ है। विनियामक एक्सचेंज की सूचना के मुताबिक, चीन के बैंक ने 1,74,92,909 करोड़ शेयर खरीदे हैं जिससे उसे 1.01 फीसदी की हिस्सेदारी प्राप्त हुई है।
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ सप्ताह में एचडीएफसी लिमिटेड के शेयर की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई है। फरवरी के पहले सप्ताह से यह गिरावट शुरू हुई थी जिसके बाद इसकी कीमत में 41 फीसदी तक की कमी देखी गई। एचडीएफसी के उपाध्यक्ष और सीईओ केकी मिस्त्री ने कहा कि मार्च 2019 तक पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना के पास 0.80 प्रतिशत हिस्सेदारी थी और मार्च 2020 में इसमें 0.20 प्रतिशत की बढ़त हुई।