{"_id":"5e86f8648ebc3e7697289544","slug":"hardeep-singh-puri-says-airlines-can-take-bookings-for-domestic-flights-after-14-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुक कर सकते हैं 14 अप्रैल के बाद की घरेलू फ्लाइट टिकट: हरदीप सिंह पुरी","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
बुक कर सकते हैं 14 अप्रैल के बाद की घरेलू फ्लाइट टिकट: हरदीप सिंह पुरी
Fri, 03 Apr 2020 02:18 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 03 Apr 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
हरदीप सिंह पुरी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि एयरलाइंस 14 अप्रैल के बाद की घरेलू बुकिंग ले सकती हैं, जब तक की कोई ऐसी खबर नहीं आती है की लॉकडाउन और ज्यादा बढ़ा दिया गया है।
पुरी ने कहा कि विदेश में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ान 14 अप्रैल के बाद चालू हो जाएगी। भारत में लॉकडाउन खत्म होने के बाद स्थिति के आधार पर अंतरराष्ट्रीय उड़ाने बहाल करने पर विचार होगा। यह इस पर भी निर्भर करेगा कि उड़ानें किस देश से आ रही है।
स्थिति के हिसाब से उड़ानों को बहाल करने पर विचार
उन्होंने कहा कि, ‘‘भारतीयों को लाने वाली किसी भी आगामी उड़ानों को लॉकडाउन खत्म होने का इंतजार करना होगा।’’ पुरी ने कहा ,‘‘15 अप्रैल तक लॉकडाउन है और हम स्थिति के हिसाब से उड़ानों को बहाल करने पर विचार कर सकते हैं। यह इस पर निर्भर करेगा कि वे कहां से आ रही हैं।’’
विज्ञापन
देश में 14 अप्रैल तक रद्द हैं उड़ानें
देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है, इसलिए इस अवधि में सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ानें स्थगित हैं। हालांकि, इस अवधि में मालवाहक विमान, चिकित्सा सेवा में जुटी उड़ानें, अपतटीय हेलिकॉप्टर परिचालन और विमानन नियामक डीजीसीए द्वारा अनुमति प्राप्त उड़ानें संचालित हो सकती हैं।
रेलवे टिकट भी कर सकते हैं बुक
वहीं अगर आप 14 अप्रैल के बाद रेलवे से सफर करना चाहते हैं, तो मालूम हो कि रेल मंत्रालय ने यप स्पष्ट किया है कि यात्री 14 अप्रैल के बाद की यात्रा के लिए रेलवे टिकट बुक कर सकते हैं।
ऑनलाइन बुक करवा सकते हैं टिकट
आईआरसीटीसी की एप और वेबसाइट पर 15 अप्रैल से यात्रा के लिए टिकट उपलब्ध हैं। अभी स्टेशनों पर टिकट की बुकिंग नहीं होगी। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए यात्रियों को ऑनलाइन टिकट बुक करनी चाहिए ।