फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Govt should make Indian aviation sector globally competitives SpiceJet CMD

एविएशन सेक्टर को और प्रतिस्पर्धी बनाने की जरूरत, कम होना चाहिए टैक्स: स्पाइसजेट चेयरमैन अजय सिंह

Mon, 21 Oct 2019 02:54 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 21 Oct 2019 02:54 PM IST
विज्ञापन
Govt should make Indian aviation sector globally competitives SpiceJet CMD

भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते एविएशन बाजारों में से एक है। ऐसा कहना है स्पाइसजेट के चेयरमैन और एमडी अजय सिंह का। आगे उन्होंने कहा कि सरकार को भारतीय विमानन क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में काम करना चाहिए।

विज्ञापन

 
अजय सिंह ने कहा है कि सरकार को एविएशन सेक्टर के लिए टैक्स की दरें घटाकर इसे रोजगार देने वाले सेक्टर के नजरिए से देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत में सिविल एविएशन सेक्टर पर काफी टैक्स लगता है। यह सेक्टर के लिए सबसे बड़ी बाधा है। 

विज्ञापन

हवाई ईंधन पर टैक्स है बड़ी समस्या

एविएशन सेक्टर में कम टैक्स लगाने से भारत में रोजगार बढ़ेगा। बता दें कि पूरी दुनिया में केवल भारत में हवाई ईंधन पर करीब 35 फीसदी टैक्स वसूला जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जीएसटी भी है एविएशन सेक्टर की समस्या

साथ ही सिंह ने बताया कि मेंटेनेंस और रिपेयर ऑपरेशन पर 18 फीसदी जीएसटी लगता है। यह एविएशन सेक्टर की दूसरी सबसे बड़ी समस्या है। 



इतना है नहीं, अधिक टैक्स की वजह से जो काम भारत में ही हो सकते हैं, वो विदेश से करवाए जाते हैं। जैसे रिपेयरिंग और इससे जुड़े काम कंपनियां विदेश में करवाती हैं। रिपेयरिंग और इससे जुड़े कामों के लिए भारत में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर और इंजीनियरिंग स्किल्स। एमआरओ ( मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल ) में भारत काफी अच्छा कर सकता है।  

नीतिगत निर्णय लेने की जरूरत

सिंह ने कहा कि भारत को दुबई, अबू धाबी, दोहा और सिंगापुर जैसे अपने खुद के अंतरराष्ट्रीय विमानन हब बनाने की जरूरत है। इससे हवाई यातायात को रोका जा सकेगा। सिंह ने कहा कि दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू और हैदराबाद से लोग सीधे यूरोप, अमेरिका या जापान जा सकें, इसके लिए नीतिगत निर्णय लेने की भी जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed