{"_id":"cc90ec5de7052c7ea7d4b3dff2fef380","slug":"gold-deposit-scheme-can-fetch-rs-1-trillion-sbi-research-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" गोल्ड डिपॉजिट स्कीम से 1 लाख करोड़!","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
गोल्ड डिपॉजिट स्कीम से 1 लाख करोड़!
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2015 12:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रस्तावित गोल्ड डिपॉजिट स्कीम को बड़े बदलाव लाने वाला बताते हुए भारतीय स्टेट बैंक इकॉनॉमिक रिसर्च डिपार्टमेंट ने कहा है कि इससे कम से कम 1 लाख करोड़ रुपये कीमत का सोना आकर्षित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
डिपार्टमेंट की ओर से जारी किए गए एक नोट में कहा है कि प्रस्तावित गोल्ड डिपॉजिट स्कीम एक बड़ा सकारात्मक कदम होगा और एक अनुमान के मुताबिक इस स्कीम के जरिए जमा किए जाने वाले गोल्ड डिपॉजिट की कीमत कम से कम 1 लाख करोड़ रुपये होनी चाहिए।
विज्ञापन
नोट के मुताबिक नई स्कीम से गोल्ड जमा कराने वालों को ब्याज अर्जित करने और ज्वेलर्स को अपने मेटल अकाउंट पर लोन लेने में मदद मिलेगी। अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम, गोल्ड बांड और भारतीय सोने का सिक्का तैयार करने की घोषणा की है। इस सोने के सिक्क में अशोक चक्र होगा।
विज्ञापन