फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Godrej Properties Share: Godrej family may rework pacts after rift over land

संपत्ति को लेकर गोदरेज परिवार में विवाद, बंट सकता है समूह

Thu, 27 Jun 2019 02:18 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 27 Jun 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
Godrej Properties Share: Godrej family may rework pacts after rift over land
गोदरेज - फोटो : PTI

भारत के सबसे पुराने कारोबारी घरानों में से एक गोदरेज समूह के परिवार में बंटवारे की तैयारी शुरू हो गई है। गोदरेज परिवार को मुंबई का लैंडलॉर्ड कहा जाता है क्योंकि उनके पास मुंबई में सबसे ज्यादा जमीन है। 

विज्ञापन

भाइयों में मतभेद

माना जा रहा है कि गोदरेज परिवार कुछ फैमिली अग्रीमेंट्स में बदलाव करने पर चर्चा कर रहा है। दरअसल परिवार में भविष्य की कारोबारी रणनीति को लेकर मतभेद उभर रहे हैं। जमशेद गोदरेज और उनके चचेरे भाइयों, आदि एवं नादिर गोदरेज की अलग-अलग सोच के चलते मतभेद सामने आ रहे हैं, जिनके कारण कुछ फैमिली अग्रीमेंट्स में बदलाव के तरीके तलाशे जा रहे हैं। 

विज्ञापन

जमशेद गोदरेज के बेटे ने छोड़ा पद

बता दें कि जमशेद गोदरेज के बेटे नवरोज गोदरेज ने गोदरेज एंड बॉएस में एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर का पद भी छोड़ दिया है। उनके पद छोड़ने से उनकी बहन नायरिका होल्कर के लीडरशिप रोल में जाने का रास्ता साफ हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अपने बयान जारी करेंगे दोनों पक्ष

इस संदर्भ में समूह के एक प्रवक्ता ने कहा कि गुरुवार को दोनों पक्ष अपने-अपने बयान जारी करेंगे।  मामले से जुड़े एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि, 'इसपर कुछ बातचीत हुई है। यह एक जटिल स्ट्रक्चर है। गोदरेज एंड बॉएस को गोदरेज परिवार नियंत्रण करता है और इस कंपनी के पास काफी जमीन है।'

इसलिए छिड़ा विवाद

जमशेद गोदरेज जमीन के बहुत ज्यादा डेवलपमेंट के पक्ष में नहीं है लोकिन उनके चचेरे भाई आदि गोदरेज एवं नादिर गोदरेज की सोच इससे अलग है। इससे पहले गोदरेज प्रॉपर्टीज ने कहा था कि वह मुंबई में एक बड़ी डेवलपर कंपनी बनना चाहती है। 

गोदरेज एंड बॉएस के पास है 3,400 एकड़ जमीन

गोदरेज एंड बॉएस के पास 3,400 एकड़ से भी ज्यादा की जमीन है। 3,400 एकड़ में से तीन हजार एकड़ से ज्यादा की जमीन विक्रोली में है, जबकि बाकी जमीन भांडुप और नाहुर में है। 

जमशेद गोदरेज हैं गोदरेज एंड बॉएस के चेयरमैन

गोदरेज एंड बॉएस के चेयरमैन जमशेद गोदरेज हैं और इस कंपनी में परिवार के सभी सदस्यों का मालिकाना हक है। वहीं आदि और नादिर गोदरेज समूह की तीन लिस्टेड कंपनियां गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड, गोदरेज प्रॉपर्टीज और गोदरेज एग्रोवेट को कंट्रोल करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed