फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   GoAir Spokesperson extensive flight delays and cancellations of flights

खराब मौसम और CAA विरोध से गो एयर का हाल बेहाल, कई उड़ानें रद्द

Thu, 26 Dec 2019 10:20 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 26 Dec 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
GoAir Spokesperson extensive flight delays and cancellations of flights
GoAir - फोटो : ANI

एयरलाइन कंपनी गो एयर के प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर भारत में खराब मौसम का असर उड़ानों पर पड़ रहा है। इसके साथ ही नागरिकता संशोधन कानून ( सीएए ) के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों की वजह से भी उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। इन दिक्कतों की वजह से कई उड़ानें रद्द हुई। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को लगातार तीसरे दिन कंपनी को उड़ानें रद्द करनी पड़ी। वहीं मंगलवार को विमानन कंपनी ने कुल 19 उड़ानें रद्द की थीं। इससे हजारों यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोमवार को भी कंपनी द्वारा उड़ानें रद्द की गई थी। इनमें दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, अहमदाबाद, कोच्चि, पटना और लखनऊ की उड़ानें शामिल हैं। 

इसलिए रद्द की गई उड़ानें

इससे पहले एक सूत्र ने बताया था कि एयरलाइन के ए320 नियो विमानों के इंजिन में गड़बड़ी समेत अन्य दिक्कतों के चलते कई विमानों का परिचालन नहीं हो पा रहा है। इससे विमानों की कमी हो रही है। विमानों और कॉकपिट कर्मियों की कमी के अलावा देश भर में नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध प्रदर्शन के चलते बजट एयरलाइन कंपनी गो एयर ने उड़ानें रद्द की हैं। इसके अतिरिक्त खराब मौसम के चलते भी उड़ानें रद्द की गई।

सोमवार को रद्द की थी 21 उड़ानें 

इससे पहले सोमवार को कंपनी ने अपनी 21 उड़ानें रद्द की थीं। इस संदर्भ में सूत्रों ने कहा कि, 'गो एयर ने मंगलवार के लिए 19 उड़ानें रद्द की हैं क्योंकि उसके पास पर्याप्त संख्या में विमान और पायलट उपलब्ध नहीं हैं।'

बता दें कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मिलाकर गो एयर प्रति दिन औसतन 200 से ज्यादा उड़ानों का परिचालन करती है। कंपनी के बेड़े में 57 विमान हैं।

उड़ान रद्द होने से यात्री परेशान

पहले एक यात्री ने ट्वीट किया था कि, 'गो एयर ने मुझे तड़के एक बजकर 43 मिनट पर संदेश भेजा कि चार बजकर 55 मिनट की निर्धारित मेरी उड़ान रद्द कर दी गई है। इसमें उन्होंने कहा कि मुझे 24 घंटे के भीतर संपर्क करेंगे। तो तब तक मुझे क्या करना चाहिए? हेल्पलाइन पर भी कोई जवाब नहीं मिल रहा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed