{"_id":"5e53c74f8ebc3ef3e945e65b","slug":"gail-to-invest-rs-1-05-lakh-crore-in-next-five-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेल अगले पांच साल में करेगी 1.05 लाख करोड़ रुपये का निवेश, शहरी गैस वितरण को बढ़ाने पर जोर","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
गेल अगले पांच साल में करेगी 1.05 लाख करोड़ रुपये का निवेश, शहरी गैस वितरण को बढ़ाने पर जोर
Mon, 24 Feb 2020 06:23 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 24 Feb 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
gail
- फोटो : gail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सबसे बड़ी गैस कंपनी गेल इंडिया लिमिटेड अगले पांच साल के दौरान गैस आधारित ढांचागत सुविधाओं में 1.05 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी के नए चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मनोज जैन ने सोमवार को कहा कि इस राशि का निवेश पाइपलाइन विस्तार, शहरी गैस वितरण नेटवर्क और पेट्रोरसायन उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर किया जाएगा।
विज्ञापन
जैन ने कहा कि देश के ऊर्जा क्षेत्र में 2030 तक प्राकृतिक गैस का हिस्सा बढ़ाकर मौजूदा के 6.2 फीसदी से 15 फीसदी तक पहुंचाने के सरकार के लक्ष्य के तहत गैस पाइपलाइनों के जरिए पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्रों तथा दक्षिण भारत के उपभोक्ताओं तक इस ईंधन को पहुंचाने की योजना है।
विज्ञापन
जैन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि हमने पाइपलाइन बिछाने पर 45,000 से 50,000 करोड़ रुपये, पेट्रोरसायन क्षमता विस्तार पर 10,000 करोड़ रुपये और शहरी गैस वितरण कारोबार (सीजीडी) पर 40,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दृष्टिकोण देश को गैस आधारित अर्थव्यवस्था बनाने का है जो अपनी ऊर्जा जरूरत को पूरा करने के लिए प्रदूषण फैलाने वाले ईंधन पर अपनी निर्भरता को कम कर सकेगी। इसी के अनुरूप गेल बुनियादी ढांचा के सृजन पर जोर दे रही है।
भारत में अभी गैस की खपत 16 करोड़ मानक घनमीटर प्रतिदिन की है। ऊर्जा में गैस की हिस्सेदारी को बढ़ाकर 15 फीसदी करने के लिए इसे 60 करोड़ घनमीटर प्रतिदिन पर पहुंचाने की जरूरत होगी। गेल इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए बुनियादी ढांचे का विकास कर रही है।