फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   ford motors to cut 12k jobs in europe

12 हजार लोगों को बाहर का रास्ता दिखाएगी फोर्ड मोटर कंपनी

Thu, 27 Jun 2019 08:07 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 27 Jun 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
ford motors to cut 12k jobs in europe

फोर्ड मोटर्स जल्द ही 12 हजार लोगों को बाहर का रास्ता दिखाने जा रही है। कंपनी ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि वो अपनी आय को बढ़ाने और इलेक्ट्रिक कारों के लिए भारी निवेश करने जा रही है, जिसकी वजह से यह कदम उठाया जा रहा है। 

विज्ञापन

यूरोप में दिखेगा असर

इसका असर यूरोप में दिखेगा जहां पर कंपनी पहले ही अपने छह प्लांट को बंद करने की घोषणा कर चुकी है। अब इसके यूरोप में केवल 18 प्लांट रह जाएंगे। 

विज्ञापन

केवल तीन बिजनेस पर फोकस 

फोर्ड ने कहा है कि उसका केवल तीन बिजनेस पर फोकस रहेगा जो इनसे जुड़े सभी मामलों को देखेंगे। यह विभाग होंगे कमर्शियल गाड़ियां, यात्री वाहन और आयात होने वाली गाड़ियां जैसे कि मस्टंग। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2020 तक होगी छंटनी

यह छंटनी 2020 तक होगी। इसमें से दो हजार लोग सैलरी पर रखे हुए हैं। कंपनी ने कहा है कि प्लांट बंद करना और लोगों को नौकरी से निकालना सबसे कठिन निर्णय होता है। हालांकि ऐसे कर्मचारियों को कंपनी अपनी तरफ से पूरी मदद भी देगी। 

2018 में हुआ था 39.8 करोड़ डॉलर का नुकसान

कंपनी को पिछले वित्त वर्ष में 39.8 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ था। कंपनी को उम्मीद है कि इस साल वो अपनी वित्तीय हालत को सुधार लेगी। 

सभी ऑटो कंपनियों को दिक्कतें

फिलहाल विश्व की सभी ऑटो कंपनियों को कई मोर्चों पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनको इलेक्ट्रिक गाड़ियां डेवलप करने के लिए कहा जा रहा है, जिसके लिए काफी पैसा चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि यूरोप में उत्सर्जन के नए मानक जल्द लागू होने वाले हैं। 

फोर्ड ने कहा है कि यूरोप में तैयार होने वाली सभी नई गाड़ियां इलेक्ट्रिक वैरिएंट के साथ आएंगी। इनमें या तो बैटरी होगी या फिर बैटरी इंटर्नल combustion हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed