फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Food regulator orders recall of Hector beverages' Tzinga

आपके लिए खतरनाक थी ये एनर्जी ड्रिंक, बाजार से हटाया

Sat, 16 May 2015 04:36 PM IST
Updated Sat, 16 May 2015 04:36 PM IST
विज्ञापन
Food regulator orders recall of Hector beverages' Tzinga

भारत के फूड क्वालिटी रेगुलेटर फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जिंगा (Tzinga) नाम के एक एनर्जी ड्रिंक को असुरक्षित बताते हुए बाजार से वापस लेने का आदेश दिया है। यह ड्रिंक गुड़गांव के हेक्टर बेवरेजेज नाम के एक स्टार्टअप के द्वारा बनाई जाती है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि इस कंपनी में इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति का भी पैसा लगा है। यह पैसा मूर्ति की वेंटर कैपिटल फंड और कैटमारन (catamaran) इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड के जरिए हेक्टर बेवरेज में लगाया गया था।
विज्ञापन


आपको बता दें कि ऐसा बहुत ही कम होता है जब किसी कंपनी के प्रोडक्ट को ही बाजार से हटाने का आदेश जारी किया जाता है। आमतौर पर प्रोडक्ट को बदलने या फिर उसकी पैकेजिंग या फॉर्मूले में कुछ बदलाव के आदेश दिए जाते हैं, लेकिन इस बार कंपनी के इस प्रोडक्ट को ही बाजार से हटाने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों है खतरनाक

Food regulator orders recall of Hector beverages' Tzinga

फूड सिक्योरिटी ने तीन ऐसी कंपनियों की ड्रिंक्स को बाजार से वापस लेने का आदेश दिया है जिनमें कैफीन और जिंसेंग है। रेगुलेटरी अथॉरिटी ने इसे गलत बताते हुए कहा है कि किसी भी कंपनी को ऐसा करने की इजाजत नहीं है।

आपको बता दें कि करीब 3 साल पहले फूड सिक्योरिटी ने इन ड्रिंक्स पर एनर्जी न लिखकर कैफीनेटेड बेवरेजेज लिखने के लिए भी कहा था। साथ ही इसके पैकेट पर अत्यधिक मात्रा में कैफीन होने की चेतावनी भी लिखने को कहा था।

इतना ही नहीं, फूड सिक्योरिटी के अनुसार पैकेट पर यह भी लिखने को कहा गया था कि यह ड्रिंक बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक है।

कोका कोला के पूर्व कर्मचारियों की है कंपनी

Food regulator orders recall of Hector beverages' Tzinga

इसके अलावा पुणे की पुष्पम फूड एंड बेवरेजेज की क्लाउड 9 एनर्जी ड्रिंक और चेन्नई की अकोरोमा फर्म के बने फ्लेवर वाटर को भी बाजार से वापस लिए जाने के आदेश दिए गए हैं।

हेक्टर वेबरेजेज की शुरुआत कोका कोला के पूर्व कर्मचारियों नीरज कक्कड़ औप नीरज बियानी ने शुरू की थी। जिंगा इस कंपनी का पहला प्रोडक्ट था।

इस फर्म में कैटमारन वेंचर के अलावा सिकोइया कैपिटल का भी पैसा लगा है। इस ड्रिंक की शुरुआत रेड बुल नाम की ड्रिंक को टक्कर देने के लिए की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed