फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   flipkart founder sachin bansal invest 150 crore in app based cab company ola

OLA की सवारी करेंगे सचिन बंसल, 150 करोड़ का किया निवेश

Mon, 14 Jan 2019 07:00 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 14 Jan 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
flipkart founder sachin bansal invest 150 crore in app based cab company ola

ऑनलाइन ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के संस्थापक रहे सचिन बंसल अब ऐप बेस्ड कैब कंपनी ओला की सवारी करेंगे। सचिन ने फ्लिपकार्ट से निकलने के बाद अब इस कंपनी में 150 करोड़ रुपये का निवेश किया है। 

विज्ञापन

खरीदे 70 हजार शेयर 


सचिन ने ओला को संचालित करने वाली कंपनी एएनआई टेक्नोलॉजी के 70,588 से अधिक जे सीरिज के शेयरों को खरीद लिया है। प्रत्येक शेयर के लिए सचिन ने 21, 250 रुपये चुकाए हैं। ओला में सॉफ्टबैंक का सबसे बड़ा निवेश है। सचिन द्वारा निवेश करने के बाद कंपनी की मार्केट वैल्यू 5.7 बिलियन डॉलर के पार चली जाएगी।

विज्ञापन


पिछले साल वॉलमार्ट के हाथों फ्लिपकार्ट में हिस्सेदारी बेचने के बाद बंसल को लगभग एक अरब डॉलर की रकम मिली थी। वॉलमार्ट ने 16 अरब डॉलर में फ्लिपकार्ट में 77 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बंसल करेंगे 650 करोड़ डॉलर का निवेश

सचिन बंसल ओला में करीब 650 करोड़ डॉलर का निवेश करने जा रहे हैं। 150 करोड़ की फंडिंग उनके निवेश की पहली किस्त मानी जा सकती है।

ओला का 100 शहरों में कारोबार

ओला भारत के 100 शहरों में कारोबार करती है। भारत के बाजार में उबर इसकी सबसे बड़ी कंपीटीटर है। ओला दूसरे देशों में भी कारोबार का विस्तार कर रही है। सितंबर 2018 में इसने यूके में सेवाएं शुरू की थीं। इससे 6 महीने पहले ऑस्ट्रेलिया में बिजनेस शुरू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed