फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   first time in history Tata Group top management to take upto 20 percent salary cut

इतिहास में पहली बार टाटा संस के चेयरमैन व समूह के CEO की सैलरी में होगी 20 फीसदी कटौती

Mon, 25 May 2020 04:40 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 25 May 2020 04:40 PM IST
विज्ञापन
first time in history Tata Group top management to take upto 20 percent salary cut
टाटा समूह - फोटो : FACEBOOK

टाटा ग्रुप के इतिहास में पहली बार टाटा संस के चेयरमैन और ग्रुप की सभी कंपनियों के सीईओ की सैलरी में कटौती होने जा रही है। दरअसल कोरोना आपदा से निपटने के लिए लागत में कटौती के सामूहिक उपायों के तहत ऐसा किया जा रहा है। टाटा संस के चेयरमैन और ग्रुप की सभी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की सैलरी में 20 फीसदी की कटौती की जाएगी।

विज्ञापन


इससे कर्मचारियों को प्रेरणा मिलेगी और संस्थान की कारोबारी व्यवहार्यता को सुनिश्चित करने का उदाहरण पेश करने के मकसद से यह फैसला लिया गया है। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के सीईओ राजेश गोपीनाथन ने इसकी घोषणा की। इससे पहले इंडियन होटल्स ने कहा था कि संघर्ष के समय में कंपनी की वरिष्ठ लीडरशिप इस तिमाही में अपनी सैलरी में से योगदान देगी।
विज्ञापन

 
वहीं एक एक्जीक्यूटिव के अनुसार, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा पावर, ट्रेंट, टाटा इंटरनेशनल, टाटा कैपिटल और वोल्टास के सीईओ और एमडी की सैलरी में भी कटौती होगी। यह कटौती प्राथमिक तौर पर चालू वर्ष के बोनस पर लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में समूह के एक टॉप सीईओ ने कहा कि, 'हम वह सब उपाय करेंगे जो नेतृत्व सहानुभूति के साथ सुनिश्चित करेगा। परंपरा के अनुसार, ग्रुप अपने निचले कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए हमेशा वह सब कदम उठाता है जो वह कर सकता है।'


समूह की कंपनियों के प्रमुखों की सैलरी
वित्त वर्ष 2019 मं टाटा संस के प्रमुख एन चंद्रशेखरन की सैलरी 6.52 करोड़ रुपये थी, टाटा मोटर्स के गुंटर बुशचेक की 26.52 करोड़ रुपये, टीसीएस के राजेश गोपीनाथ की सैलरी 13.38 करोड़ रुपये, टाटा स्टील के टीवी नरेंद्रन की 11.23 करोड़, टाइटन के प्रमुख भास्कर भट की 6.93 करोड़ रुपये, इंडियन होटल्स के पुनीत चटवाल की 6.02 करोड़ रुपये और वोल्टास के पर्मुख प्रदीप बख्शी की सैलरी 4.51 करोड़ रुपये थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed