फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   facebook ceo mark zukerberg became world third richest man, topples warren buffett

वारेन बफे को पछाड़कर मार्क जुकरबर्ग बने दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति, पहले स्थान पर यह शख्स

Sat, 07 Jul 2018 04:09 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 07 Jul 2018 04:09 PM IST
विज्ञापन
facebook ceo mark zukerberg became world third richest man, topples warren buffett

दुनिया के पांच सबसे अमीर व्यक्तियों की रैंकिंग में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। फेसबुक के सह-संस्थापक मार्क जुकरबर्ग पूंजी बाजार निवेशक वारेन बफे को पीछे छोड़कर दुनिया के तीसरे सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं। अब वह अमेजन के संस्थापक जेफ बेजॉस और माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स से ही पीछे रह गए हैं। पहली बार इस सूची के शीर्ष तीन में तकनीकी क्षेत्र से पूंजी बनाने वाले लोग शामिल हैं। 

विज्ञापन


ब्लूमबर्ग के मुताबिक, शुक्रवार को फेसबुक के शेयरों में 2.4 फीसदी की उछाल दर्ज की गई। इसी वजह से जुकरबर्ग की संपत्ति में शानदार इजाफा हुआ है। जुकरबर्ग की संपत्ति 81.6 अरब डॉलर के पार पहुंच गई है, जो बफे की संपत्ति से 37.3 करोड़ डॉलर अधिक है। कुछ दिन पहले ही जुकरबर्ग बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन वारेन बफे की संपत्ति के करीब पहुंच गए थे।

विज्ञापन

203 डॉलर से ऊपर निकल गया फेसबुक का शेयर

facebook ceo mark zukerberg became world third richest man, topples warren buffett

फेसबुक पर जताए गए निवेशकों के भरोसे के कारण ही जुकरबर्ग की संपत्ति में तेजी से इजाफा हुआ है। हालांकि, इस साल फेसबुक को डाटा लीक मामले का भी सामना करना पड़ा था। इसके चलते सोशल नेटवर्किंग कंपनी के शेयर 27 मार्च, 2018 को 152.22 डॉलर पर पहुंच गए थे। यह 8 महीने का सबसे निचला स्तर दर्ज किया गया था। शुक्रवार को बाजार बंद होने तक फेसबुक के शेयर 203.23 डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए थे।

29 करोड़ डॉलर के शेयर दान कर चुके हैं वारेन बफे

कभी दुनिया के सबसे धनी कारोबारी रहे बफे अपनी पूंजी का बड़ा हिस्सा दान करने के कारण सूची में नीचे खिसकते चले गए। साल 2006 से अब तक बफे बर्कशायर हैथवे के 29 करोड़ डॉलर मूल्य के क्लास ‘बी’ शेयर दान कर चुके हैं।

इसमें ज्यादातर दान गेट्स फाउंडेशन को किया गया। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक, दान किए गए कुल शेयर का मूल्य शुक्रवार को 50 अरब डॉलर होता है। जुकरबर्ग भी एक बार फेसबुक के 99 फीसदी शेयर दान कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed