फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   etihad agrees to infuse money in jet airways, submit expression of interest

नहीं डूबेगी जेट एयरवेज, अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने को तैयार हुआ एतिहाद

Fri, 12 Apr 2019 01:07 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 12 Apr 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
etihad agrees to infuse money in jet airways, submit expression of interest

घाटे में चल रही देश की सबसे पुरानी निजी एयरलाइन कंपनी जेट एयरवेज में 24 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाली अबू धाबी स्थित कंपनी एतिहाद अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने को राजी हो गई है। इसके लिए नरेश गोयल काफी महीनों से इंतजार कर रहे थे। 

विज्ञापन

गुरुवार को जमा की निविदा

एतिहाद ने जेट एयरवेज में हिस्सेदारी खरीदने के लिए गुरुवार को अपना टेंडर जमा कर दिया है। इससे एसबीआई के अगुवाई वाले बैंकों के समूह ने राहत की सांस ली है। जेट ने गुरुवार को ही अपनी सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन रद्द कर दिया था। 

विज्ञापन

बैंक कर रह थे मनाने की कोशिश

बैंक पिछले दो महीने से एतिहाद को अपना निवेश बढ़ाने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे थे। अब माना जा रहा कि एतिहाद, जेट एयरवेज में अपनी हिस्सेदारी को 49 फीसदी तक बढ़ा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

1900 करोड़ का करेगी NIIF निवेश

राष्ट्रीय निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (एनआईआईफ) ने जेट एयरवेज में 1900 करोड़ रुपये का निवेश करने पर अपनी सहमति जताई है। यह निवेश वो टीपीजी कैपिटल फंड के साथ मिलकर करेगी, ताकि उसके पास इसका मालिकाना हक आ जाए।  जेट के पास इतनी अचल संपत्ति भी नहीं है कि उसको दिवालिया प्रक्रिया के तहत ले जाया जाए। इसके साथ में निजी इंडिगो पार्टनर भी बोली में भाग ले सकते हैं। वहीं विदेशी एयरलाइन कंपनियां डेल्टा और एयर फ्रांस के साथ भी बातचीत चल रही है। 

etihad agrees to infuse money in jet airways, submit expression of interest

रोजाना हो रहा है 30 लाख डॉलर का नुकसान

जेट को फिलहाल रोजाना 30 लाख डॉलर का नुकसान हो रहा है। इसके साथ परिचालन से बाहर होने वाले विमानों की संख्या 79 पहुंच गयी है। शुक्रवार को जेट एयरवेज के केवल 14 विमान परिचालन में रह गए हैं।  

कंपनी ने बीएसई को दी सूचना

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को दी सूचना में एयरलाइन ने कहा कि पट्टा समझौते के तहत पट्टे की बकाया राशि का भुगतान नहीं करने के कारण 10 अन्य विमानों का परिचालन बंद करना पड़ा है। कोष जुटाने में लगी जेट एयरवेज ने कहा कि वह अपने नेटवर्क पर बाधाओं को कम करने के लिये हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। कंपनी के बयान के अनुसार, 'कंपनी इस संदर्भ में जरूरी जानकारी से नागर विमानन महानिदेशालय को अवगत कराती रहेगी।' 

गोयल ने संकट में फंसी एयरलाइन कंपनी जेट एयरवेज में अपनी 26 फीसदी हिस्सेदारी पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के पास गिरवी रखी है। यह हिस्सेदारी कर्ज के लिए सुरक्षा गारंटी है। बता दें कि ऋण समाधान योजना के तहत, नरेश गोयल और उनकी पत्नी अनिता गोयल पिछले सप्ताह कंपनी के निदेशक मंडल से हट गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed