फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   employees of bsnl and mtnl did not got salary of july due to cash crunch

BSNL-MTNL के कर्मचारियों को नहीं मिली सैलरी, फिर से हुआ नकदी संकट

Wed, 31 Jul 2019 10:43 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 31 Jul 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
employees of bsnl and mtnl did not got salary of july due to cash crunch

सरकारी टेलीकॉम कंपनियों बीएसएनएल और एमटीएनएल के कर्मचारियों को एक बार फिर से जुलाई की सैलरी नहीं मिली है। जिससे इन कर्मचारियों के सामने फिर से संकट खड़ा हो गया है। बीएसएनएल के सीएमडी ने कहा है कि कर्मचारियों को पांच अगस्त तक सैलरी मिल जाएगी। 

विज्ञापन

रोक दिया है भुगतान

एमटीएनएल और बीएसएनएल ने वेंडर्स के पेमेंट को भी रोक दिया है। एमटीएनएल के कर्मचारियों की जून महीने की सैलरी भी नहीं मिली है, जबकि बीएसएनएल के कर्मचारियों के लिए जुलाई की सैलरी मिल पाना मुश्किल लग रहा है। बीएसएनएल के सीएमडी पीके पुरवार ने कहा है कि कंपनी अपने संसाधनों का प्रयोग करके हर हाल में जुलाई माह की सैलरी पांच अगस्त तक दे सकेगी।

विज्ञापन

हो सकता है विलय

केंद्र सरकार जल्द ही घाटे में चल रही दो दूरसंचार कंपनियों (बीएसएनएल व एमटीएनएल) को विलय कर सकती है। इस तरह का प्रस्ताव दूरसंचार मंत्रालय ने तैयार कर लिया है। हालांकि दोनों कंपनियों का रिवाइवल भी हो सकता है, जिसके लिए भी एक विकल्प पर काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रस्ताव के मुताबिक एमटीएनएल का बीएसएनएल में विलय किया जाएगा, ताकि दोनों कंपनियां के घाटे में कमी आ सके। एमटीएनएल दिल्ली और मुंबई में टेलीफोन सेवाएं देती है। बाकी सर्किल में बीएसएनएल की सेवाएं उपलब्ध हैं। फिलहाल दोनों कंपनियां घाटे में चल रही हैं। 

बीएसएनएल पर फिलहाल 14 हजार करोड़ की देनदारी है और वित्त वर्ष 2017-18 में उसे 31287 करोड़ का नुकसान हुआ था। कंपनी में फिलहाल 1.76 लाख कर्मचारी कार्यरत हैं। वीआरएस देने से कर्मचारियों की संख्या अगले 5 सालों में 75 हजार रह जाएगी। 

एमटीएनएल में 22 हजार कर्मचारी

एमटीएनएल में फिलहाल 22 हजार कर्मचारी हैं और कंपनी की 19 हजार करोड़ रुपये की उधारी है। कंपनी अपनी 90 फीसदी आय कर्मचारियों की सैलरी देने में खर्च करती है। अगले 6 साल में कंपनी के करीब 16 हजार कर्मचारी रिटायर हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed