फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   ED writes letter to MEA for bringing Mallya back

माल्या को भारत लाने के लिए ईडी ने लिखी विदेश मंत्रालय को चिट्ठी

Thu, 21 Apr 2016 08:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 21 Apr 2016 08:52 PM IST
सार

  • 900 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में काले धन को सफेद बनाने के संबंध में माल्या पर कार्यवाही  की जा रही है
  • अदालत जीएमआर लिमिटेड के चेक बाउंस से जुड़े एक मामले में माल्या को पहले ही दोषी ठहरा चुकी है

विज्ञापन
ED writes letter to MEA for bringing Mallya back
vijay mallya

विस्तार

शराब कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी होने से उत्साहित ईडी ने विदेश मंत्रालय से माल्या को भारत लाने की कार्यवाही शुरू करने का आग्रह किया है। निदेशालय ने इस बारे में विदेश मंत्रालय को एक पत्र लिखा है।

विज्ञापन


इस बारे में वह केन्द्रीय जांच ब्यूरो को भी पत्र लिखेगा कि मुंबई अदालत से गैर जमानती वारंट के निर्देश के आधार पर राज्यसभा सदस्य को गिरफ्तार कराने के लिए वह इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आईडीबीआई बैंक के कथित रूप से 900 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में काले धन को सफेद बनाने के संबंध में माल्या पर कार्यवाही  की जा रही है। पिछले हफ्ते ही विदेश मंत्रालय ने माल्या का राजनयिक पासपोर्ट निलंबित कर दिया था और उससे जवाब तलब किया था कि उनका पासपोर्ट क्यों नहीं रद्द कर दिया जाए क्योंकि प्रवर्तन निदेशालय ने कहा है कि वह काले धन को सफेद बनाने के मामले की जांच में वह सहयोग नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक एक बार माल्या को भारत लाने की कार्यवाही शुरू हो जाती है तो विदेश मंत्रालय माल्या को भारत लाने के लिए ब्रिटेन में अपने समकक्षों से सहायता मांगेगा। उन्होंने कहा कि माल्या को भारत लाने के प्राथमिक रूप से दो आधार हैं- पहला, मुंबई की अदालत से जारी गैर जमानती वारंट और दूसरा, उनके पासपोर्ट का निलंबन। माना जाता है कि माल्या ब्रिटेन में हैं। वह दो मार्च को भारत से चले गए थे।


इससे पहले हैदराबाद की एक अदालत जीएमआर हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड के चेक बाउंस से जुड़े एक मामले में माल्या को पहले ही दोषी ठहरा चुकी है। दरअसल, जीएमआर हैदराबाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड की तरफ से माल्या के चेक बाउंस होने और भुगतान न कर पाने पर उन पर केस चलाने की अपील दायर की थी। कंपनी के अधिकारियों ने हैदराबाद में किंगफिशर एयलाइंस के खिलाफ 11 मामले दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed