ईडी ने की विजय माल्या पर कार्रवाई, जब्त हुई 6,630 करोड़ की संपत्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किंग ऑफ गुड टाइम्स विजय माल्या की मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मनी लांड्रिंग मामले में विदेश भागे विजय माल्या पर कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय ने उनकी 6,630 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है।
सूत्रों के अनुसार उनकी यह संपत्ति दिल्ली और मुंबई में थी।
गौरतलब है कि विजय माल्या के खिलाफ बैंक लोन धोखाधड़ी केस के तहत माल्या और अन्य के खिलाफ मनी लांड्रिंग मामले की जांच कर रहे प्रत्यावर्तन निदेशालय (ईडी) ने माल्या की संपत्ति को चिह्नित करना शुरू कर दिया था।
माल्या के विशेष अदालत में हाजिर नहीं होने पर प्रीवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट (धन शोधन निरोधक कानून) के तहत ईडी दोबारा उनकी संपत्तियों को जब्त करने की तैयारी में था।
अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी
माल्या के अलावा इस मामले में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। संपत्तियों के बारे में ब्योरा जुटाने के लिए ईडी पहले ही बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थाओं को पत्र लिख चुका है।
ईडी इस प्रयास में भी है कि माल्या के हाजिर होने को लेकर विशेष अदालत से घोषणा पत्र जारी कराया जा सके। इस आदेश को दोबारा विदेश मंत्रालय को भेजा जाएगा ताकि भारत-ब्रिटेन म्यूचुअल लीगल असिस्टेंस ट्रीटी (एमएलएटी) के तहत माल्या को भारत वापस लाया जा सके।
माल्या के खिलाफ कई गिरफ्तारी वारंटों खासकर गैरजमानती वारंट का जिक्र करते हुए गत जून में भी ईडी ने अदालत से अनुरोध किया था कि वह माल्या के हाजिर होने से संबंधित घोषणा पत्र जारी करे। उल्लेखनीय है कि ईडी अब तक माल्या की 8041 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुका है।