{"_id":"584864bf4f1c1be359449be5","slug":"ed-files-case-against-air-asia","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडी ने दर्ज किया एयर एशिया के खिलाफ फेमा के तहत मामला","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
ईडी ने दर्ज किया एयर एशिया के खिलाफ फेमा के तहत मामला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 08 Dec 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
एयर एशिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय ने टाटा समूह के हटाये गये अध्यक्ष साइरस मिस्त्री के आरोप के आधार पर एयर एशिया एयरलाइंस के खिलाफ 22 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े का मामला दर्ज किया है। ईडी ने विदेशी मुद्रा विनिमय प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत इस मामले की जांच के लिए एयरलाइंस के अधिकारियों समेत कई अन्य को नोटिस जारी कर संबंधित कागजात जमा करने तथा अगले सप्ताह पक्ष रखने का नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
इन 22 करोड़ रुपये में सिंगापुर की एक कंपनी को 12 करोड़ रुपये का विशिष्ट भुगतान करने की भी जांच की जाएगी। ईडी ने कहा कि वह पहले मिस्त्री के द्वारा दावा किये गये आंतरिक जांच के निष्कर्षों और कागजातों को देखेगी।
विज्ञापन
मिस्त्री ने एयर एशिया के साथ टाटा समूह के संयुक्त उपक्रम पर नैतिक चिंता जताते हुए अक्टूबर में दावा किया था कि एक आंतरिक जांच में 22 करोड़ रुपये के फर्जी लेनदेन की बात निकल कर सामने आयी थी।
विज्ञापन
मिस्त्री ने आरोप लगाया था कि टाटा समूह ने अंतरिम अध्यक्ष रतन टाटा की उड्डयन क्षेत्र में निजी दिलचस्पी के कारण शुरुआती प्रतिबद्धता से कई गुणा अधिक पूंजी लगाने की स्वीकृति दी थी।