वीडियोकॉन केसः ईडी ने जब्त किया ICICI बैंक की पूर्व सीएमडी चंदा कोचर का घर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियोकॉन घूस मामले में बर्खास्त हुई आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीएमडी चंदा कोचर की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पीएमएलए के तहत चंदा और उनके पति दीपक कोचर के 78 करोड़ रुपये के घर को जब्त कर लिया है। इसके साथ ही पति के शेयर भी जब्त किए गए हैं।
900 करोड़ से अधिक की संपत्ति
कोचर दंपत्ति के पास फिलहाल 900 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति है। इसमें से सौ करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त किया जा सकता है। कुल संपत्ति में चंदा कोचर का दक्षिण मुंबई में अपार्टमेंट, शेयर और अन्य स्कीम में निवेश, बैंक खाते व पति की कंपनी न्यूपावर रिन्यूएबल्स का ऑफिस शामिल है।
Enforcement Directorate has attached properties of former MD & CEO of ICICI Bank Chanda Kochhar and her family. Total assets worth Rs. 78 crore (book value) have been attached. This includes her flat in Mumbai and some properties of the company of his husband. pic.twitter.com/Hbxtu0CHhr
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 10, 2020
ईडी ने शुक्रवार के दिन कुर्की की कार्रवाई को शुरू कर दिया है।चंदा कोचर के देवर राजीव कोचर से भी एजेंसी ने कई बार पूछताछ की थी। फिलहाल कोर्ट ने राजीव के खिलाफ लुकआउट नोटिस को हटाने और सिंगापुर जाने की अनुमति दे दी है।
1875 करोड़ का घोटाला
बता दें कि ईडी ने 1875 करोड़ रुपये के इस घोटाले में बैंक के सीईओ पद से हटाई जा चुकी चंदा और उनके पति दीपक कोचर से मई 2019 में भी सवाल किए थे और उनके बयान दर्ज किए थे। इसके लिए चंदा और दीपक को कई बार एजेंसी के कार्यालय में उपस्थित होना पड़ा था।
बर्खास्तगी से पहले कोचर ने ली थी लंबी छुट्टी
सीबीआई ने वर्ष 2012 में बैंक द्वारा वीडियोकॉन समूह को दिए 3250 करोड़ रुपये के लोन और चंदा कोचर के पति दीपक कोचर की संभावित भूमिका की जांच शुरू की थी। आरोप है कि वीडियोकॉन के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत ने आईसीआईसीआई समेत बैंकों के कंसोर्टियम से अपनी कंपनी को लोन मिलने के बाद न्यूपावर रिन्यूएबल्स में 64 करोड़ रुपये का निवेश किया था। बैंक के बोर्ड द्वारा आंतरिक जांच शुरू करने के बाद कोचर ने लंबी छुट्टी ले ली थी।
इसमें बैंक व वीडियोकॉन समूह के बीच हुए लेनदेन, वीडियोकॉन समूह और न्यूपावर के बीच हुए कथित लेनदेन के बारे में जानकारी मांगी गई थी। न्यूपावर में बैंक की एमडी एवं सीईओ के पति दीपक कोचर के आर्थिक हित जुड़े हुए हैं।