फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Digital payments company Paytm said it has raised 7000 crore in a financing round

डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम को मिला 7,000 करोड़ रुपये का निवेश

Mon, 25 Nov 2019 04:18 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 25 Nov 2019 04:18 PM IST
विज्ञापन
Digital payments company Paytm said it has raised 7000 crore in a financing round

डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम को करीब 7,000 करोड़ रुपये यानी एक अरब डॉलर का निवेश मिला है। यह इस साल के किसी भारतीय स्टार्टअप द्वारा जुटाई गई ये सबसे बड़ी रकम है। 

विज्ञापन

इन कंपनियों ने की फंडिंग 

ये फंडिंग अमेरिकी एसेट मैनेजमेंट फर्म टी रो प्राइस, अलीबाबा ग्रुप की आंट फाइनेंशियल और जापान के सॉफ्टबैंक विजन फंड ने की है। इस रकम का इस्तेमाल कंपनी ऑफलाइन और ऑनलाइन व्यापारियों तक पहुंच बढ़ाने के लिए करेगी।

विज्ञापन

इतना है कंपनी का वैल्यूएशन 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मौजूदा समय में पेटीएम का वैल्यूएशन 1.14 लाख करोड़ रुपये यानी 16 अरब डॉलर है। 

देश का दूसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप है पेटीएम 

बता दें कि पिछले वर्ष ही पेटीएम ने वॉरेन बफे की बर्कशायर हैथवे से 30 करोड़ डॉलर का निवेश जुटाया था। तब कंपनी का वैल्यूएशन 10 अरब डॉलर था। खास बात ये है कि पेटीएम देश का दूसरा बड़ा स्टार्टअप है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीईओ ने दिया बयान

इस संदर्भ में कंपनी के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने कहा कि  मौजूदा और नए निवेशकों से मिली फंडिंग से नए दौर की वित्तीय सेवाओं द्वारा देश की सेवा करने की हमारी प्रतिबद्धता पुख्ता होती है।


वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड पेटीएम की पेरेंट कंपनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed