फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Demonetisation is a good move to make India Digital: Ambani

#नोटबंदी देश को डिजिटली सक्षम बनाने के लिए सराहनीय कदम: मुकेश अंबानी 

Fri, 02 Dec 2016 12:10 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 02 Dec 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Demonetisation is a good move to make India Digital: Ambani
reliance jio

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी ने प्रधानमंत्री के नोटबंदी के फैसले की प्रशंसा की है। मुकेश अंबानी के मुताबिक इस फैसले से सारा अनुत्पादक पैसा उत्पादक प्रयोग में आ सकेगा।

विज्ञापन


रिलायंस जियो सिम पर फ्री कॉल और डाटा की अवधि अगले साल 31 मार्च तक बढ़ाए जाने की सूचना देते हुए अंबानी ने कहा कि वह 1000 और 500 के पुराने नोटों को बंद किए जाने के साहसिक कदम की  प्रशंसा करते हैं और इसके लिए पीएम मोदी को शुभकामनाएं देते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी द्वारा उठाया गया यह कदम देश को डिजिटली सक्षम बनाने और सर्वोत्तम नकदी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया मजबूत कदम है। यह फैसला देश की जनता की सोच बदलने का काम करेगा जिससे डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा मिलेगा व भारत की अर्थव्यवस्था पारदर्शी और मजबूत होगी। मुझे विश्वास है कि इस कदम से हर स्तर पर जवाबदेही बढ़ेगी और इसका सबसे ज्यादा लाभ आम जनता को मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब 31 मार्च तक फ्री हुईं जियो की सभी सेवाएं 

Demonetisation is a good move to make India Digital: Ambani
मुकेश अंबानी - फोटो : file photo

मुकेश अंबानी ने अपनी टेलीकॉम कंपनी जियो के ग्राहकों को शानदार तोहफा दिया। कंपनी ने जियो 4जी सिम के ग्राहकों के लिए 31 मार्च तक सभी सेवाएं मुफ्त कर दी हैं। अभी तक 31 दिसंबर तक ये सेवाएं मुफ्त थीं।

कंपनी के मुताबिक जियो के ग्राहकों के लिए हैपी न्यू ईयर प्लान पेश किया गया है जिसके तहत 31 मार्च तक असीमित डाटा, कॉल, वीडियो और वाई-फाई पूरी तरह से मुफ्त रहेगी। अंबानी ने कहा कि जियो एक डाटा-स्ट्रांग नेटवर्क है और भारत का हर एक जियो ग्राहक एक औसत ब्रॉडबैंड उपभोक्ता की तुलना में 25 गुना ज्यादा डाटा का उपयोग कर रहा है। उन्होंने कहा कि जियो लांच होने के पहले तीन महीनों में यह वॉट्सऐप, फेसबुक और स्काइप से कहीं ज्यादा तेजी से आगे बढ़ी है।

जियो को गत पांच सितंबर को लांच किया गया था। रिलायंस की 4जी जियो सिम सेवा को लेकर हाल ही में जारी आंकड़ों के मुताबिक जियो ने तीन महीने से भी कम वक्त में पांच करोड़ ग्राहक जोड़े हैं। कंपनी के पास पूरे देश में 4जी सेवाएं देने का लाइसेंस है।

कंपनी के मुताबिक चार दिसंबर से हर नए जियो उपभोक्ता के लिए डेटा, वॉयस, जियो ऐप 31 मार्च तक मुफ्त रहेगा। जियो के मौजूदा 5.2 करोड़ उपभोक्ता 31 दिसंबर तक मुफ्त सेवा पाते रहेंगे और उसके बाद उनकी सेवा आगामी 31 मार्च तक हैपी न्यू ईयर में स्थानांतरित कर दी जाएगी। अंबानी ने कहा कि जियो में मोबाइल नंबर पोर्टेबलिटी की सुविधा है। हमने जियो सिम की होम डिलिवरी भी शुरू की है। केवाईसी दस्तावेज होने पर जियो सिम पांच मिनट में एक्टिवेट हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed