फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Cyrus Mistry files caveat at HC against removal from Tata group chairman post

सायरस मिस्त्री के ऑफिस की सफाई: टाटा ग्रुप के खिलाफ नहीं गए SC

Tue, 25 Oct 2016 05:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 25 Oct 2016 05:52 PM IST
विज्ञापन
Cyrus Mistry files caveat at HC against removal from Tata group chairman post
Cyrus

विज्ञापन

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री के दफ्तर ने टाटा ग्रुप के खिलाफ कैविएट दाखिल करने की बात को नकारा है। दफ्तर की ओर से कहा गया है कि ऐसा कुछ नहीं किया गया है।

इससे पूर्व कहा गया था कि टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद सायरस मिस्त्री ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल किया। कंपनी से जुड़े सूत्रों ने बताया गया था कि सायरस ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल में रतन टाटा, टाटा ग्रुप और टाटा ट्रस्ट के खिलाफ कैविएट दाखिल किया। इसके अलावा टाटा की ओर से भी सुप्रीम कोर्ट, बॉम्बे हाईकोर्ट और NCLT में सायरस मिस्त्री को अपनी बर्खास्तगी के खिलाफ कोई कदम उठाने से रोकने के लिए कैविएट दायर किया है।

विज्ञापन


ये भी जानकारी सामने आयी थी कि चार कैविएट में से तीन कैविएट मिस्त्री ने रतन टाटा, टाटा सन्स और सर दोराबजी ट्रस्ट के खिलाफ दायर की है। वहीं एक कैविएट साइरस इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से रतन टाटा और टाटा सन्स के खिलाफ दाखिल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा था कि कंपनी कानून का पालन न करते हुए उन्हें 15 दिन का भी नोटिस नहीं दिया गया। इससे पूर्व टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के सबसे बड़े शेयरधारक शपूरजी पालोंजी ने कहा था कि मिस्त्री को पद से हटाए जाने से संबंधित परिस्थितियों का वह अभी अध्ययन कर रहे हैं। गौरतलब है कि सायरस कंपनी में शपूरजी के नॉमिनी हैं और शपूरजी की टाटा संस में सर्वाधिक 18.4 फीसदी हिस्सेदारी है। 

शपूरजी ने कहा कि जब जरूरी होगा तब वह अपनी योजना के बारे में बयान जारी करेंगे। शपूरजी समूह ने ईमेल से भेजे गए अपने एक बयान में कहा कि न तो एसपी समूह ने और न ही सायरस मिस्त्री ने अभी तक कोई बयान दिया है। 


टाटा में हुए फैसले ने सबको चौंकाया

Cyrus Mistry files caveat at HC against removal from Tata group chairman post
रतन टाटा

नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक बनाने वाली 100 अरब डॉलर की कंपनी टाटा ग्रुप ने अपने अध्यक्ष सायरस मिस्त्री को बर्खास्त कर कॉर्पोरेट जगत को चौंका दिया। कंपनी के बोर्ड ने चार साल से अध्यक्ष का पद संभाल रहे 48 वर्षीय मिस्त्री की छुट्टी कर इसकी अंतरिम कमान एक बार फिर से रतन टाटा को सौंप दी है।

इसके साथ ही मिस्त्री द्वारा 2013 में गठित समूह कार्यकारी परिषद (जीईसी) को भी भंग कर दिया गया है।

बोर्ड के फैसले से नाराज ग्रुप की सबसे बड़ी हिस्सेदार कंपनी शापूरजी पलोनजी ने अवैध करार देते हुए हाईकोर्ट जाने की धमकी दी थी। लेकिन सायरस हाईकोर्ट के बजाय सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed