{"_id":"5e7b67468ebc3e774850c6ce","slug":"corona-virus-effect-goair-will-deduct-its-employee-salary-due-to-shutdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनावायरस: GoAir अपने कर्मचारियों की सैलरी में करेगी कटौती, इन सुविधाओं पर भी लगेगी रोक","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
कोरोनावायरस: GoAir अपने कर्मचारियों की सैलरी में करेगी कटौती, इन सुविधाओं पर भी लगेगी रोक
Wed, 25 Mar 2020 07:44 PM IST
श्रीधर मिश्रा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Wed, 25 Mar 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
गो एयर का विमान (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए भारत सरकार ने पूरे देशभर में लॉकडाउन का एलान किया है। इसका कारोबार और उद्योगों पर खास असर पड़ा है। वहीं एविएशन इंडस्ट्री को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ाने बंद किए जाने से पहले ही नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ऐसे समय में हवाई सेवा प्रदाता कंपनी गो एयर ने अपने कर्मचारियों के वेतन में कटौती का निर्णय लिया है। कंपनी का कहना है कि वह मार्च महीने में अपने सभी कर्मचारियों के वेतन में कटौती करेगी। बता दें कि गो एयर ने लागत में कटौती के लिए पहले ही कई उपाय किए हैं।
विज्ञापन
दरअसल, कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे को देखते सरकार ने पहले ही सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया था। इसके बाद गो एयर ने अपने पायलटों से लेकर कर्मचारियों तक को बिना वेतन के अवकाश पर जाने के लिए कहा था। वहीं, कंपनी के बड़े पदों पर काम कर रहे अधिकारियों के वेतन में 50 फीसदी की कटौती का फैसला लिया गया था।
विज्ञापन
गो एयर के सीईओ विनय दुबे ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए दूसरा कोई विकल्प नहीं है। ऐसे में मार्च महीने के लिए सभी कर्मचारियों के वेतन में कटौती की जाएगी। हालांकि उन्होंने अपने बयान में यह भी कहा कि कंपनी इस बात का ख्याल रखेगी कि कम सैलरी पाने वाले कर्मचारियों को सबसे कम नुकसान हो।
बता दें कि बीते सप्ताह हवाई सेवा कंपनी इंडिगो के सीईओ रंजय दत्ता ने कहा था कि कंपनी के वरिष्ठ कर्मचारियों की सैलरी में 25 फीसदी तक की कटौती की जाएगी।
वहीं, कोरोना वायरस की मार झेल रही एयर इंडिया ने भी अपने कर्मचारियों के भत्तों में कटौती करने की घोषणा की है। माना जा रहा है कि एयर इंडिया की घरेलू उड़ानें रद्द होने के बाद अब कंपनी को हर रोज करीब 30-35 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है। बता दें कि कोरोना के खतरे को देखते हुए 31 मार्च तक देश्भर में घरेलू उड़ानों पर प्रतिबंधित है।