फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   companies comes out of gst syndrome, quarterly results shows it

बजट 2018: नोटबंदी के असर से निकली कंपनियां, तिमाही नतीजों से जगी आस

Mon, 29 Jan 2018 12:17 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 29 Jan 2018 12:17 PM IST
विज्ञापन
companies comes out of gst syndrome, quarterly results shows it
इस साल के बजट से पहले देश भर की कंपनियां नोटबंदी के असर से पूरी तरह बाहर निकल आई हैं। कंपनियों द्वारा शेयर बाजार में घोषित नतीजों से तो ऐसा ही लगता है। 
विज्ञापन


कच्चा माल हो रहा है महंगा
हालांकि कच्चा माल लगातार महंगा हो रहा है। खासतौर पर एफएमसीजी कंपनियों का हाल सही नहीं है। इनपुट कॉस्ट बढ़ने से कंपनियों की तैयार माल पर लागत बढ़ गई है। लेकिन ज्यादा बिक्री होने से इन कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट्स की कीमतों में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की है। 
विज्ञापन


लगातार बढ़ रही है डिमांड
नोटबंदी के बाद से जिस तरह डिमांड में गिरावट देखी गई थी, उसके मुकाबले अब एक साल बाद डिमांड में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनियों में शुमार हिंदुस्तान यूनिलीवर के मुताबिक  बड़ी कंपनियों के अलावा छोटी कंपनियों के प्रोडक्ट्स भी बड़ी संख्या में बिकने लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पूंजी बाजार 95.91 डॉलर के पार

companies comes out of gst syndrome, quarterly results shows it
देश का विदेशी पूंजी भंडार 26 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 95.91 करोड़ डॉलर बढ़कर 414.78 अरब डॉलर हो गया, जो 26,430.8 अरब रुपये के बराबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार आलोच्य सप्ताह में 93.46 करोड़ डॉलर बढ़कर 390.76 अरब डॉलर हो गया, जो 24,896.3 अरब रुपये के बराबर है। 

जारी रहेंगे देश में रिफॉर्म 
पिछले दिनों नोमुरा की रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत में मैक्रोइकोनॉमिक वातावरण बेहतर बना हुआ है। सरकार ने पिछेल दिनों कई रिफॉर्म किए हैं। आगे भी सरकार द्वारा स्ट्रक्चरल रिफॉर्म जारी रहेगा। इससे देश में स्पेंडिंग बढ़ेगी, जिसका फायदा इकोनॉमी को होगा। फिलहाल भारत में निवेश और ग्रोथ के लिए पॉजिटिव आउटलुक बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed