{"_id":"589c3eeb4f1c1be717379ae4","slug":"cognizant-to-probe-payment-of-40-crores-done-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉग्निजेंट ने भारत में शुरू की 40 करोड़ के पेमेंट की जांच","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
कॉग्निजेंट ने भारत में शुरू की 40 करोड़ के पेमेंट की जांच
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 09 Feb 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुराष्ट्रीय अमेरिकी कंपनी कॉग्निजेंट ने भारत में करीब 40 करोड़ रुपए की संभावित 'अनुचित पेमेंट' की पहचान की है। पहले इस अनुचित पेमेंट की राशि 33 करोड़ रुपए आंकी गई थी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि काॅग्निजेंट पर भारत में बिल्डिंग लाइसेंस और परमिट वगैरा लेने के लिए गलत ढंग से पैसे देने का आरोप लगा था। इसके बाद कंपनी ने पिछले साल सितंबर में कहा था कि वह भारत में परमिट पाने और बिल्डिंग लाइसेंस लेने में हुए अमेरिकी कानूनों के उल्लंघन की आंतरिक जांच करेगी। कंपनी इस बात की जांच कर रही है कि क्या भारत में उसने अमेरिका के फॉरन करप्ट प्रैक्टिसेज ऐक्ट का उल्लंघन किया है?
विज्ञापन
फॉरन करप्ट प्रैक्टिसेज ऐक्ट 1977 में बनाया गया वह कानून है जिसके तहत किसी अमेरिकी कंपनी के विदेशी धरती पर कारोबार करने के लिए घूस देना दंडनीय अपराध की श्रेणी आता है।
विज्ञापन
अगर ये साबित हो जाता है कि किसी कंपनी या उसके अधिकारी ने ऐसा कार्य किया है तो उस कंपनी और उसकी अधिकारियों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा चलाया जा सकता है। साथ ही घूस के तौर पर दी गयी रकम को पेनाल्टी के साथ वसूला जा सकता है।
वहीं पूरे मामले में कॉग्निजेंट के सीएफओ केरन ने कहा कि जांच सही दिशा में जा रही है। कंपनी के स्वामित्व वाली भारतीय कंपनियों ने करीब 40 करोड़ रुपए का अनुचित पेमेंट किया है। यह हमारे पिछले अनुमान से करीब 7 करोड़ रुपये ज्यादा है।'