{"_id":"5e9ec3488ebc3e90322f20cb","slug":"cipla-gave-25-crore-rupees-in-pm-cares-fund-to-fight-against-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए सिप्ला ने सरकार को दिए 25 करोड़ रुपये","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए सिप्ला ने सरकार को दिए 25 करोड़ रुपये
Tue, 21 Apr 2020 03:26 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 21 Apr 2020 03:26 PM IST
विज्ञापन
PM cares Fund
- फोटो : Amar Ujala
दवा कंपनी सिप्ला ने मंगलवार को कहा कि उसने कोरोना वायरस महामारी का मुकाबला करने में सरकार का सहयोग करने के लिए 25 करोड़ रुपये दिए हैं। सिप्ला ने शेयर बाजार को बताया कि इस धनराशि में कंपनी के कर्मचारियों ने मिला लगभग तीन करोड़ रुपये का योगदान शामिल है।
विज्ञापन
विभिन्न राज्य सरकारों को आठ करोड़ रुपये
कंपनी ने कहा कि 25 करोड़ रुपये में नौ करोड़ रुपये पीएम-केयर्स कोष में जमा किए जाएंगे। इसके अलावा आठ करोड़ रुपये विभिन्न राज्य सरकारों को देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
संबंधित कार्यक्रमों के लिए चार करोड़ रुपये
साथ ही सिप्ला की परोपकार शाखा सिप्ला फाउंडेशन कोविड महामारी की रोकथाम से संबंधित कार्यक्रमों के लिए चार करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसमें से कई कार्यक्रम पहले से चल रहे हैं। कंपनी ने कहा कि उसने दवाओं, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण, सैनिटाइजर, मास्क, दस्ताने और भोजन सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए चार करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
विज्ञापन
सरकार ने किया पीएम केयर्स का गठन
दरअसल कोरोना वायरस महामारी के खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष’ (पीएम केयर्स) का गठन किया है। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में देश की जानी-मानी हस्तियों और उद्योगपतियों ने राहत कोष में सहयोग दिया है। कई दिग्गजों ने इस बीमारी से लड़ने में मदद के लिए कदम उठाए हैं।
वित्त मंत्री भी की आर्थिक सहायता
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी कोविड- 19 को नियंत्रित करने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों में मदद के लिए पीएम केयर्स फंड में अपने वेतन से एक लाख रुपये की सहायता की। आइए जानते हैं किस दिग्गज कंपनी व सिलेब्रिटी ने पीएम केयर्स फंड में कितना सहयोग दिया है।