फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   chinese major alibaba founder jack ma announces retirement, will become teacher

चीन का सबसे अमीर शख्स लेगा कंपनी से रिटायरमेंट, बोले- सीईओ से अच्छा है शिक्षक बनना

Sat, 08 Sep 2018 10:20 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 08 Sep 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
chinese major alibaba founder jack ma announces retirement, will become teacher
जैक मा

चीन के सबसे अमीर शख्स और अलीबाबा के फाउंडर जैक मा ने रिटायरमेंट लेने की घोषणा कर दी है। अलीबाबा वो ही कंपनी है, जिसका भारत में यूसी ब्राउजर और यूसी न्यूज एप सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। सोमवार को जैक मा कंपनी में अपना पद छोड़ देंगे। इसकी घोषणा करते हुए खुद जैक ने कहा कि कंपनी के सीईओ बनने से अच्छा है लोगों को पढ़ाना। इसके लिए वो जल्द ही एक नई भूमिका में दिखेंगे। 

विज्ञापन


2.88 लाख करोड़ का है नेटवर्थ

जैक मा की कुल नेटवर्थ 2.88 लाख करोड़ रुपये है। 54 साल की उम्र में अपने रिटायरमेंट की घोषणा करने वाले जैक ने कहा कि  वह साथी अरबपति बिल गेट्स के कदमों पर चलकर अपने नाम से फाउंडेशन शुरू करना चाहते हैं, जो शिक्षा पर केंद्रित होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिल गेट्स से बहुत कुछ सीखना है। मैं उनकी तरह अमीर तो नहीं बन सकता, पर एक चीज मैं उनसे बेहतर कर सकता हूं। वह यह कि मैं उनसे पहले रिटायर हो सकता हूं। मा ने कहा कि मैं पिछले 10 साल से इसके लिए तैयारी कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सपर्ट्स का कहना है कि यदि जैक मा कंपनी छोड़ते हैं तो भी वह पार्टनरशिप स्ट्रक्चर द्वारा नियंत्रित होगी, जो एग्जीक्यूटिव्स के समूह को बोर्ड में सदस्यों का नामांकन करने में सक्षम बनाता है। 

दो बार हुए थे परीक्षा में फेल

अलीबाबा के सीईओ पद से रिटायर होने की घोषणा करने वाले जैक मा चीन की विश्वविद्यालय परीक्षा में दो बार फेल हुए थे। इसी बात से उन्हें काफी कटोच पहुंचती है। मा ने कहा कि वो कभी भी अच्छे छात्र नहीं बन सके, लेकिन इसके बावजूद लगातार सुधार किया और जिंदगी से सीखता रहा।  

20 साल पहले रखी थी अलीबाबा की नींव

chinese major alibaba founder jack ma announces retirement, will become teacher
alibaba

मा ने करीब 20 साल पहले अपने एक दोस्त के साथ मिलकर अलीबाबा की शुरुआत की थी। आज दुनिया भर में इस कंपनी का नाम है। अलीबाबा की सालाना नेटवर्थ 29 लाख करोड़ रुपये है। 2013 में सीईओ पद से इस्तीफा देने के बाद आज भी वह कंपनी का प्रमुख चेहरा हैं। वह पहले ऐसे विदेशी कारोबारी हैं जिनसे डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति बनने के बाद मिले थे। 

अपनी टीम पर है पूरा भरोसा

जैक मा ने कहा कि मुझे अपनी टीम पर पूरा भरोसा है। यह स्ट्रक्चर मैंने बनाया है, कुछ निवेशकों को भले ही यह पसंद नहीं है। पर मुझे लगता है यह कंपनी को मेरा सबसे बड़ा योगदान है और इसे लंबे समय तक चलाने में कारगर होगा। जैक मा के पास अलीबाबा के साथ ही साथ एंट फाइनेंशियल का भी नियंत्रण है। यह चीन की सबसे बड़ी मोबाइल पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर है। इससे चीन के करीब 87 करोड़ लोग जुड़े हुए हैं। 

भारत में भी किया है कई कंपनियों में निवेश
 
चीन के अलावा अलीबाबा के भारत सहित पूरे विश्व में कई जगह कार्यालय हैं। भारत में इस कंपनी को ज्यादातर लोग यूसी ब्राउजर और यूसी न्यूज के नाम से ज्यादा जानते हैं। आजकल हर स्मार्टफोन में यह होता ही है। इसके अलावा भारत में इसकी ई-कॉमर्स वेबसाइट अलीबाबा.कॉम भी मश्हूर है। कंपनी ने पेटीएम में भी भारी भरकम निवेश कर रखा है। इसके अलावा ऑनलाइन ग्रोसेरी कंपनी बिगबास्केट, जोमाटो आदि में भी निवेश किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed