फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   China richest man jack ma retirement reports from the company alibaba is wrong

पद नहीं छोड़ेंगे अलीबाबा के चेयरमैन जैक, उत्तराधिकार प्लान से आज उठेगा पर्दा

Mon, 10 Sep 2018 05:05 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 10 Sep 2018 05:05 AM IST
विज्ञापन
China richest man jack ma retirement reports from the company alibaba is wrong
jack ma

अलीबाबा के सह-संस्थापक एवं चेयरमैन जैक मा आज अपनी उत्तराधिकार योजना स्पष्ट करेंगे। चीन के अखबार साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की खबर के अनुसार कंपनी के एक प्रवक्ता ने न्यूयॉर्क टाइम्स की उस खबर को खारिज किया जिसमें जैक मा के सोमवार को सेवानिवृत्त होने की बात कही गई थी। 

विज्ञापन


अलीबाबा के स्वामित्व वाले अखबार साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने कहा है कि जैक मा सोमवार को अपने 54वें जन्मदिन के मौके पर कंपनी में उनका उत्तराधिकार संभालने की रणनीति बताएंगे। हालांकि वह आगे भी कंपनी के कार्यकारी चेयरमैन बने रहेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि न्यूयॉर्क टाइम्स ने शुक्रवार को कहा था कि जैक मा अपने जन्मदिन के मौके पर सेवानिवृत्ति की घोषणा करने वाले हैं और उसके बाद वो सीईओ पद से रिटायरमेंट लेकर वापस पढ़ाने का काम शुरू करेंगे। दरअसल, 10 सितंबर को ही चीन में शिक्षक दिवस भी मनाया जाता है। हालांकि कंपनी के प्रवक्ता ने न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर को खारिज करते हुए कहा कि यह खबर तथ्यात्मक तौर पर गलत और संदर्भ से अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, न्यूयॉर्क टाइम्स के एक प्रवक्ता इलीन मर्फी ने कहा कि अखबार अभी भी अपनी खबर पर कायम है। गौरतलब है कि चीन के पूर्वी झेरजयांग प्रांत के हांगझोऊ नगर में एक गरीब परिवार में जन्मे जैक मा अंग्रेजी अध्यापक रहे हैं। 1990 के दशक में इंटरनेट क्रांति से परिचय होने पर उन्होंने नौकरी छोड़ कर अपना कारोबार शुरू करने की ठानी और देखते ही देखते चीन के सबसे अमीर शख्स बन गए। 

शुरुआती दौर में जैक मा ने अपने दोस्तों को राजी कर उनसे 60,000 डॉलर की राशि जुटाई थी और ऑनलाइन क्रय-विक्रय की सुविधा देने वाला इंटरनेट बाजार मंच अलीबाबा शुरू किया। वह 2013 में कंपनी के सीईओ बनाए गए। शेयर बाजार के हिसाब से जैक मा की कंपनी की हैसियत करीब 421 अरब डॉलर (लगभग 30,312 अरब रुपये) की है। कंपनी की हैसियत के साथ जैक मा की भी हैसियत बढ़ती गई और वह आज दुनिया के सबसे अमीर लोगों में गिने जाते हैं। 

उन्होंने एक बार अमेरिकी टीवी समाचार चैनल सीएनएन से बातचीत में कहा था, 'जब मैने पहली बार इंटरनेट का इस्तेमाल किया और पहली बार कंप्यूटर का की-बोर्ड दबाया तो मुझे लगा कि हां यह कुछ ऐसी चीज है जो निश्चित रूप से दुनिया को बदलेगी, चीन को बदलेगी।' 


बता दें कि अलीबाबा आज डिजिटल मीडिया, मनोरंजन, क्लाउड कंप्यूटिंग और तमाम प्रकार के कारोबार में अपना जाल फैला चुकी है। इस साल जून में समाप्त तिमाही में उनका कारोबार 61 फीसदी की दर से बढ़ा है। फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार जैक मा चीन के सबसे धनी व्यक्ति हैं। उनकी संपत्ति 38.6 अरब डॉलर के करीब है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed