{"_id":"60cc5501fb25532b876b68fe","slug":"carlyle-arm-ayes-to-sell-stake-in-sbi-cards-maybe-largest-deal-of-this-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौदा: जल्द हो सकती है इस साल की सबसे बड़ी डील, SBI कार्ड्स में हिस्सेदारी बेच रही है यह कंपनी","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
सौदा: जल्द हो सकती है इस साल की सबसे बड़ी डील, SBI कार्ड्स में हिस्सेदारी बेच रही है यह कंपनी
Fri, 18 Jun 2021 01:40 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Fri, 18 Jun 2021 01:40 PM IST
सार
सीए रोवर होल्डिंग्स एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज में अपनी 5.1 फीसदी हिस्सेदारी बेचने जा रही है। कंपनी को इससे 5,000 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
SBI कार्ड
- फोटो : facebook: @sbicard
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निजी इक्विटी फर्म कार्लाइल ग्रुप की सहयोगी कंपनी सीए रोवर होल्डिंग्स एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज में अपनी 5.1 फीसदी हिस्सेदारी बेचने जा रही है। कंपनी को इससे 682 मिलियन डॉलर यानी करीब 5,000 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। साल 2021 में अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉक डील होगी। इस सौदे के लिए प्रति शेयर प्राइस बैंड 1,002 से 1041.30 रुपये तय किया गया है। यह नेश्नल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर गुरुवार के बंद भाव 1051.70 रुपये से 4.7 फीसदी कम है।
विज्ञापन
31 मार्च तक एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज में सीए रोवर होल्डिंग्स की 11.61 फीसदी हिस्सेदारी थी। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सीए रोवर होल्डिंग्स अमेरिका का निजी इक्विटी फंड है और कार्लाइल एशिया पार्टनर्स की सहयोगी है। एचडीएफसी और पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस में भी कार्लाइल का निवेश है। मार्च में कार्लाइल ने एसबीआई कार्ड्स में करीब चार फीसदी हिस्सेदारी ब्लॉक डील के जरिए 3,800 करोड़ रुपये में बेची थी। उसने एसबीआई कार्ड्स में अपनी हिस्सेदारी 15.86 फीसदी से घटाकर 11.61 फीसदी कर दी थी।
विज्ञापन
आईपीओ मूल्य से करीब 39 फीसदी उछला है शेयर
मालूम हो कि एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज ने मार्च 2020 में आईपीओ पेश किया था। एसबीआई कार्ड्स का शेयर अपने आईपीओ मूल्य 755 रुपये से करीब 39 फीसदी उछल चुका है। 775 रुपये के प्राइस बैंड वाले भारतीय स्टेट बैंक कार्ड्स के शेयर की लिस्टिंग बीएसई पर 658 रुपये के भाव पर हुई थी। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर भी यह डिस्काउंट के साथ 661 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ था।
विज्ञापन
आज लाल निशान पर कारोबार कर रहा एसबीआई कार्ड्स का शेयर
आज एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज के शेयर में गिरावट देखी जा रही है। 1011 के स्तर पर खुलने के बाद यह दोपहर 1.10 बजे 51.70 अंक यानी 4.92 फीसदी नीचे 1000 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। पिछले सत्र में यह 1051.70 के स्तर पर बंद हुआ था। मौजूदा समय में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 94.28 लाख करोड़ रुपये है।