{"_id":"c1c2246d4697e7e27a1615e459ee7ee0","slug":"call-rate-will-be-increase-on-yearly-basis","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर साल महंगा होगा फोन पर बातें करना","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
हर साल महंगा होगा फोन पर बातें करना
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 17 Feb 2014 12:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेलीकॉम कंपनियां योजना बना रही हैं कि हर साल किस तरह से टैरिफ(शुल्क) बढ़ा दिया जाए। जानिए ऐसी योजना क्यों बना रही है कंपनियां।
विज्ञापन
टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन इंडिया ने कहा है कि दूरसंचार उद्योग को अब अपने आपको कारोबार में बनाए रखने के लिए हर साल टैरिफ (शुल्क) बढ़ाने की जरूरत होगी।
वोडाफोन इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्टिन पीटर्स ने कहा कि 18 साल तक हमने शुल्क घटाया, ऐसा हमेशा नहीं रह सकता। हमारा मानना है कि अब समय आ गया है कि जब लागत के आधार पर हर साल शुल्क बढ़ाया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हाल में समाप्त हुई नीलामी में खरीदे गए स्पेक्ट्रम का भुगतान कर्ज लेकर किया जाएगा और इस कर्ज के भुगतान के लिए या तो टैरिफ बढ़ाना होगा या फिर कंपनियों को सेवाओं और निवेश में कटौती करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
हाल में 10 दिनों तक चली स्पेक्ट्रम नीलामी 13 फरवरी को समाप्त हुई जिससे सरकार को 61,162 करोड़ रुपये मिलेंगे।