फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   CAG to audit Sahara-Birla diaries

कैग करेगा सहारा-बिड़ला की डायरियों का ऑडिट

Sat, 31 Dec 2016 05:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 31 Dec 2016 05:31 PM IST
विज्ञापन
CAG to audit Sahara-Birla diaries
- फोटो : demo pic

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पीएम मोदी पर कॉर्पोरेट घरानों से पैसे लेने के आरोप के बीच कैग ने आयकर विभाग की कार्रवाई का ऑडिट शुरू कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कैग बीते 4 साल में आयकर विभाग की तरफ से किए गए सभी बड़े सर्च और सीज ऑपरेशंस का ऑडिट कर रहा है।

विज्ञापन


इसमें सहारा और आदित्य बिड़ला ग्रुप पर की गई दो सर्च भी शामिल हैं।  

कांग्रेस ने हाल ही में आरोप लगाया था कि आदित्य और सहारा ग्रुप की डायरियों में पीएम नरेंद्र मोदी को गुजरात का सीएम रहने के दौरान पैसे दिए गए थे।

कई कांग्रेस और बीजेपी नेताओ के नाम शामिल

CAG to audit Sahara-Birla diaries
income tax department

सहारा की डायरियों में पीएम मोदी के अलावा कई अन्य बीजेपी नेताओं और अन्य दलों के नेताओं के नाम भी शामिल हैं। यही नहीं इस डायरी में दिल्ली की पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शीला दीक्षित का नाम भी शामिल हैं।

यह मामला सुप्रीम कोर्ट में भी दायर हुआ है, जिसने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की छापेमारी में बरामद की गई डायरियों को लेकर किसी भी तरह की जांच का आदेश अब तक नहीं दिया है।

गौरतलब है कि कैग ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड से कहा था कि वह सभी बड़ी आयकर सर्च के डेटा साझा करे। इसके अलावा उसने एक आयकर विभाग की ऑडिट टीम के साथ कॉर्डिनेट करने के लिए भी एक टीम को भेजा था ताकि इन दो बड़ी सर्च की जानकारी हासिल की जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed