फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   BSNL revival package coming in one month says CMD P K Purwar

एक महीने में सार्वजनिक हो सकती है BSNL को पटरी पर लाने की योजना: पीके पुरवार

Mon, 21 Oct 2019 04:01 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 21 Oct 2019 04:01 PM IST
विज्ञापन
BSNL revival package coming in one month says CMD P K Purwar
बीएसएनएल

आर्थिक तंगी से जूझ रही दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड ( BSNL ) को पटरी पर लाने के लिए सरकार काम कर रही है। बीएसएनएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक पीके पुरवार ने कहा है कि सरकार की योजना एक महीने के भीतर सार्वजनिक कर दिए जाने की उम्मीद है। इसके लिए पुनरूत्थान पैकेज पर काम चल रहा है। पैकेज में कंपनी के कर्मचारियों के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना, संपत्तियों को बेचकर धन जुटाना और 4जी स्पेक्ट्रम का आवंटन शामिल है।

विज्ञापन

कंपनी में 1.76 लाख कर्मचारी कार्यरत

साथ ही उन्होंने कहा कि दिवाली से पहले कर्मचारियों को उनका वेतन भी मिल जाएगा। बीएसएनएल नए ग्राहक जोड़ रही है। आगे उन्होंने कहा कि कंपनी की आय 20,000 करोड़ रुपये से अधिक है। बीएसएनएल पर फिलहाल 14 हजार करोड़ की देनदारी है और वित्त वर्ष 2017-18 में उसे 31287 करोड़ का नुकसान हुआ था।

विज्ञापन

कंपनी में तीन प्रकार के सरकारी कर्मचारी हैं-

  • पहले - जो सीधे नियुक्त किए गए हैं। यह कर्मचारी जूनियर स्तर के हैं और इनका वेतन कम है।
  • दूसरे - जो अन्य पीएसयू कंपनियों से या विभागों से शामिल किए गए हैं।
  • तीसरे - जो इंडियन टेली कम्युनिकेशंस सर्विस के अधिकारी है। 

देश के लिए जरूरी है BSNL का अस्तित्व में बने रहना

इससे पहले दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा था कि खराब वित्तीय हालत से जूझ रही सरकारी कंपनी बीएसएनएल का अस्तित्व में रहना देश के लिए बहुत जरूरी है। सरकार इस कंपनी को चलाने में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वेतन पर होता है सबसे ज्यादा खर्च

प्रसाद ने कहा था कि जब भी देश के किसी भी हिस्से में कोई प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़, तूफान आता है, तो बीएसएनएल ही पहली कंपनी होती है जो मुफ्त में सेवाएं देती है। कंपनी की कमाई का 75 फीसदी हिस्सा कर्मचारियों का वेतन देने में काम आता है। वहीं अन्य कंपनियां इस मद में केवल पांच से 10 फीसदी खर्च करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed