फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   BSNL pays August salaries to staff says CMD

संकट से जूझ रही BSNL ने कर्मचारियों को दिया अगस्त माह का वेतन

Mon, 23 Sep 2019 11:16 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 23 Sep 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
BSNL pays August salaries to staff says CMD
बीएसएनएल - फोटो : PTI

संकट से जूझ रही सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने कर्मचारियों के अगस्त माह के वेतन का भुगतान कर दिया है। कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पीके पुरवार ने इस बात की पुष्टि की कि कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए कोष जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन

कर्मचारियों को मिला वेतन

पुरवार ने कहा कि कर्मचारियों को अब उनका वेतन मिल गया है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने वेतन का भुगतान आंतरिक संसाधनों से किया है। सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनियों महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) और बीएसएनएल को लगातार घाटा हो रहा है। इससे पिछले कुछ समय से उन्हें अपने कर्मचारियों का वेतन देने में भी परेशानी आ रही है। 

विज्ञापन

कंपनी का घाटा बढ़कर 14,000 करोड़ रुपये

वित्त वर्ष 2018-19 तक बीएसएनएल का घाटा बढ़कर 14,000 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं कंपनी की आमदनी भी घटकर 19,308 करोड़ रुपये रह गई। बीएसएनएल के कर्मचारियों की संख्या 1,65,179 है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव योजना पर काम कर रही सरकार

सरकार का दूरसंचार विभाग पिछले कुछ समय से दोनों कंपनियों के लिये बचाव योजना पर काम कर रहा है। इसके लिये पुनरूत्थान पैकेज पर काम चल रहा है। पैकेज में कंपनी के कर्मचारियों के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना, संपत्तियों को बेचकर धन जुटाना और 4जी स्पेक्ट्रम का आवंटन शामिल है।

वेतन पर होता है सबसे ज्यादा खर्च

एमटीएनएल और बीएसएनएल दोनों सरकारी दूरसंचार कंपनियों में भीषण नकदी संकट चल रहा है। दोनों ही कंपनियों का सबसे ज्यादा खर्च वेतन पर ही होता है। बीएसएनएल में जहां कुल आय का 75.06 फीसदी हिस्सा वेतन पर लगाना पड़ता है, वहीं एमटीएनएल में यह आंकड़ा 87.15 फीसदी है। इसके मुकाबले, निजी कंपनियों में देखें तो यह आंकड़ा महज 2.9 से फीसदी फीसदी होता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed