फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   BSNL has identified properties worth over Rs 20000 crore for monetisation says CMD

20,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए BSNL ने की बिक्री योग्य 14 संपत्तियों की पहचान

Sun, 05 Jan 2020 12:24 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 05 Jan 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
BSNL has identified properties worth over Rs 20000 crore for monetisation says CMD

सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने संपत्तियां बेचकर पैसे जुटाने की महत्वाकांक्षी योजना के तहत 20,160 करोड़ रुपये की 14 संपत्तियों की सूची निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) को सौंपी दी है। 

विज्ञापन

बीएसएनएल के सीएमडी ने दिया बयान

बीएसएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) पीके पुरवार ने कहा कि, 'कंपनी अपनी संपत्तियों को बेचकर पैसे जुटाने की हर कोशिश कर रही है। कंपनी ने दीपम के जरिए 20 हजार करोड़ रुपये जुटाने के लिये 14 संपत्तियों की पहचान की है।' साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ये संपत्तियां मुंबई, तिरुवनंतपुरम, चेन्नई, गाजियाबाद और अन्य स्थानों पर हैं।

विज्ञापन

2017-18 में कंपनी को हुआ था इतना नुकसान 

वित्त वर्ष 2017-18 में बीएसएनएल को 31,287 करोड़ का नुकसान हुआ था। कंपनी में फिलहाल 1.76 लाख कर्मचारी कार्यरत हैं। वीआरएस देने से कर्मचारियों की संख्या अगले पांच सालों में 75 हजार रह जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है लक्ष्य

पिछले 10 में से नौ साल घाटे में रही बीएसएनएल और एमटीएनएल अगले तीन वर्षों में 37,500 करोड़ रुपये विनिवेश से जुटाने का लक्ष्य लेकर चल रही हैं। सरकार ने कर्ज में डूबी कंपनियों का खर्च घटाने के लिए कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का विकल्प दिया था। सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल और एमटीएनएल के 92 हजार से ज्यादा कर्मचारियों ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति को चुना है। अक्तूबर में सरकार ने बीएसएनएल और एमटीएनएल को पटरी पर लाने के लिए 69,000 करोड़ रुपये के पुनरुद्धार पैकेज को मंजूरी दी थी।

इन कंपनियों का इतना बकाया है पैसा

  • स्टरलाइट टेक्नोलॉजी - 500 करोड़ रुपये
  • तेजस नेटवर्क - 314 करोड़ रुपये
  • एचएफसीएल - 219 करोड़ रुपये
  • पैरामाउंट वायर्स एंड केबल्स - 168 करोड़ रुपये
  • वीएलएल - 150 करोड़ रुपये

हाल ही में बीएसएनएल ने वेंडरों का बकाया 1,700 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया था। इसके साथ ही कर्मचारियों को नवंबर माह का वेतन भी दे दिया गया था। 

वेतन पर होता है सबसे ज्यादा खर्च

एमटीएनएल और बीएसएनएल दोनों सरकारी दूरसंचार कंपनियों में भीषण नकदी संकट चल रहा है। दोनों ही कंपनियों का सबसे ज्यादा खर्च वेतन पर ही होता है। बीएसएनएल में जहां कुल आय का 75.06 फीसदी हिस्सा वेतन पर लगाना पड़ता है, वहीं एमटीएनएल में यह आंकड़ा 87.15 फीसदी है। इसके मुकाबले, निजी कंपनियों में देखें तो यह आंकड़ा महज 2.9 से फीसदी होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed