फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Brand Raymond ownership will remain with new demerged lifestyle business

नई लाइफस्टाइल कंपनी के पास रहेगा रेमंड ब्रांड नाम

Tue, 03 Dec 2019 10:56 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 03 Dec 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
Brand Raymond ownership will remain with new demerged lifestyle business

रेमंड ने सोमवार को कहा कि रेमंड ब्रांड का स्वामित्व नई लाइफस्टाइल के पास ही रहेगा। इससे पहले कंपनी ने उपभोक्ता और लाइफस्टाइल कारोबार को अलग इकाई में बदलने की घोषणा की थी। रेमंड ने बीएसई फाइलिंग में कहा कि लाइफस्टाइल कारोबार से संबंधित ब्रांडों के स्वामित्व के संबंध में उसने उद्योग और वित्तीय विशेषज्ञों के साथ परामर्श किया था। 

विज्ञापन


प्रस्तावित योजना को एक बार एनसीएलटी से मंजूरी मिलने के बाद रेमंड लाइफस्टाइल कारोबार को ब्रांडों के इस्तेमाल के लिए रेमंड लिमिटेड को किसी भी रॉयल्टी का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। रेमंड लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक गौतम हरि सिंघानिया ने कहा कि, 'मैं संबंधित कंपनियों के साथ ब्रांड स्वामित्व संबंधी प्रबंधन के फैसले से खुश हूं। अब कोई अंतर ब्रांड लाइसेंस अधिकार या रॉयल्टी अनुबंध नहीं होगा।'

विज्ञापन

रियल एस्टेट कारोबार में उतरी थी रेमंड 

1927 से लेकर अभी तक 'द कंप्लीट मैन' की टैगलाइन से परिधान व टेक्सटाइल बनाने वाली कंपनी रेमंड इसी साल रियल एस्टेट कारोबार में उतर गई थी। अप्रैल में खबर आई थी कि कंपनी फ्लैटों का निर्माण करके बेचेगी। इससे पहले गोदरेज और टाटा संस जैसी पुरानी कंपनियां भी रियल एस्टेट सेक्टर में मकानों का निर्माण व बिक्री कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है कंपनी का नाम

कंपनी ने एक बयान में कहा कि रेमंड समूह ने रियल्टी क्षेत्र के कारोबार के लिए रेमंड रियल्टी नाम से नई कंपनी शुरू की है। रेमंड ने ऐसे समय में रियल एस्टेट क्षेत्र में कदम रखा है, जब क्षेत्र बढ़ते कर्ज और आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed