मालिक ने होली गिफ्ट में बांटी कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अच्छे काम के लिए बॉस की तरफ से कर्मचारियों को मोबाइल फोन या अन्य छोटे-मोटे गिफ्ट मिलना आम बात है, लेकिन मंगलुरु के एक 70 वर्षीय व्यवसायी वरदराज कमालक्ष नायक ने अपने कर्मचारियों को ऐसा तोहफा दिया कि वे सुर्खियों में छा गए।
पुणे में स्थित सीएनसी बॉल स्क्रूज ऐंड बियरिंग कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर नायक ने मंगलुरु फैक्ट्री और पुणे ऑफिस के कुल मिलाकर 12 कर्मचारियों को टाटा नैनो कार गिफ्ट में दे दी है।
पिछले साल सूरत के एक हीरा व्यापारी सावजी ढोलकिया ने अपने कर्मचारियों को दिवाली के मौके पर कारें और महंगे गिफ्ट दिए थे, जिसके चलते वे सुर्खियों में छाए रहे थे।
सिर्फ 2 करोड़ है टर्नओवर
आपको बता दें कि नायक की कंपनी का टर्नओवर सिर्फ 2 करोड़ रुपए सालाना है। वहीं दूसरी ओर, पिछले साल दिवाली पर गिफ्ट देने वाले ढोलकिया की कंपनी का टर्नओवर 6,000 करोड़ रुपए सालाना है।
नायक कहते हैं कि वह अपने कर्मचारियों में फायदे के उस हिस्से को बांटना चाहते थे, जिसे उन कर्मचारियों ने अपनी मेहनत और लगन से कमाया है। वे इन कर्मचारियों को 'वेल्थ क्रिएटर्स' कहते हैं।
नायक की कंपनी को एनईएफएफ जर्मनी ऑटोमेशन अवॉर्ड मिला है। केनरा बैंक की तरफ से उन्हें बेस्ट कस्टमर का अवॉर्ड भी दिया गया है। नायक कहते हैं कि इन सभी पुरस्कारों का श्रेय कर्मचारियों को जाता है।