फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Boeing crisis increases as not even a single max aircraft sold in september month

बढ़ता जा रहा है बोइंग का संकट, सितंबर में नहीं बिका एक भी मैक्स विमान

Wed, 14 Oct 2020 11:43 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 14 Oct 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
Boeing crisis increases as not even a single max aircraft sold in september month
बोइंग विमान - फोटो : twitter: @Boeing

कोरोना वायरस महामारी की वजह से सभी उद्योगों को घाटा हुआ है, लेकिन एविएशन सेक्टर उन सेक्टर्स में से है जो सबसे ज्यादा प्रभावित है। विमान बनाने वाली कंपनी बोइंग सितंबर में एक भी मैक्स विमान बेचने में असफल रही है। 737 मैक्स विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने से भी उसकी परेशानियां पहले से बढ़ी हुई हैं। 

विज्ञापन


इसके अलावा कंपनी कोविड-19 संकट के चलते यात्रा प्रतिबंधों की वजह से काफी दिक्कतों का सामना कर रही है। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि सितंबर में तीन मैक्स विमानों का ऑर्डर रद्द हो गया। वहीं 48 और मैक्स विमानों का ऑर्डर भी खत्म हो गया है क्योंकि कंपनी ग्राहकों के इनकी खरीद का सौदा पक्का करने को लेकर अनिश्चित है। 
विज्ञापन


बोइंग ने इस साल 67 ऑर्डरों की बुकिंग थी, लेकिन उसे 448 मैक्स विमानों के ऑर्डर रद्द होने की परिशानी झेलनी पड़ी है। एपी शरद मनोहरमनोहर

मालूम हो कि मई में बोइंग ने कहा था कि वह 12,000 से अधिक लोगों की छंटनी कर रही है। अमेरिका की सबसे बड़ी विनिर्माता कंपनी ने एक हफ्ते में करीब 6,770 अमेरिकी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला। बोइंग ने घोषणा की थी कि वह अपने कर्मचारियों की संख्या में 10 फीसदी की कटौती करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 जैसी स्थिति आने में लग सकते हैं तीन साल
पहले अमेरिका स्थित विमान निर्माता कंपनी बोइंग ने कहा था कि एविएशन इंडस्ट्री को 2019 के स्तर तक पहुंचने के लिए कम से कम तीन साल लग सकते हैं। बोइंग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेव कैलहोन ने हाल ही में कहा था, फंडामेंटल ग्रोथ ड्राइवर बरकरार हैं, लेकिन 2019 के स्तर पर हवाई यात्रा के लिए दो से तीन साल का वक्त लगेगा।


क्रिसिल ने बताया था कितना होगा नुकसान
दीर्घकालिक विकास के रुझान तक लौटने में कुछ साल का लगना तय है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के अनुसार, विमानन उद्योग 24,000-25,000 करोड़ रुपये के राजस्व घाटे के साथ इस वित्त वर्ष को भारी नुकसान की ओर ले जाएगा। इसमें एयरलाइंस का 70 फीसदी से अधिक का नुकसान होगा। यानी लगभग 17,000 करोड़ रुपये का नुकसान अकेले एयरलाइंस को उठाना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed