फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Billionaire Mukesh Ambani Reliance Retail became second fastest growing retailer in the world

कामयाबी: अंबानी की रिलायंस रिटेल बनी दुनिया में दूसरी सबसे तेजी से बढ़ती खुदरा विक्रेता कंपनी

Sun, 09 May 2021 04:31 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sun, 09 May 2021 04:31 PM IST
सार

रिलायंस रिटेल लिमिटेड को 2021 में दुनिया की दूसरी सबसे तेजी से बढ़ती खुदरा विक्रेता कंपनी का दर्जा प्राप्त हुआ है। दुनिया की खुदरा विक्रेता कंपनियों की डेलॉइट की रिपोर्ट में यह कहा गया है।

विज्ञापन
Billionaire Mukesh Ambani Reliance Retail became second fastest growing retailer in the world
मुकेश अंबानी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस रिटेल लिमिटेड को 2021 में दुनिया की दूसरी सबसे तेजी से बढ़ती खुदरा विक्रेता कंपनी का दर्जा प्राप्त हुआ है। दुनिया की खुदरा विक्रेता कंपनियों की डेलॉइट की रिपोर्ट में यह कहा गया है। इसके मुताबिक रिलायंस रिटेल इस मामले में पिछले साल शीर्ष पर थी लेकिन अब दूसरे नंबर पर आ गई है। डेलॉइट की रिपोर्ट के मुताबिक ग्लोबल पावर्स ऑफ रिटेलिंग की सूची में उसका नंबर 53वां रहा है। इससे पहले कंपनी 56वें नंबर पर थी, इस प्रकार उसने इस सूची में भी अपनी स्थिति में सुधार किया है।

विज्ञापन


शीर्ष पर वॉलमार्ट 
खुदरा विक्रेताओं की इस सूची में अमेरिका की वॉलमार्ट इंक सबसे शीर्ष पर रही है। कंपनी ने दुनिया के शीर्ष खुदरा विक्रेता के तौर पर अपनी स्थिति को बरकरार रखा है। वहीं अमेजन डॉट काम इंक ने भी अपनी स्थिति में सुधार लाते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है। अमेरिका का कोस्टको होलसेल कॉपोर्रेशन एक पायदान नीचे खिसककर तीसरे पर और उसके बाद जर्मनी की स्वार्ज ग्रुप का चौथा स्थान रहा है।
विज्ञापन


शीर्ष 10 कंपनियों में सात अमेरिकी कंपनियां
खुदरा विक्रेता कंपनियों में शीर्ष 10 कंपनियों में स्थान पाने वालों में एक ब्रिटेन की और सात अमेरिका की कंपनियां शामिल हैं। शीर्ष 10 में स्थान पाने वालों में क्रोगर कंपनी (पांचवां स्थान) वालग्रींस बूट्स एलायंस इंक (छठा स्थान), सीवीएस हेल्थ कापार्पेरेशन (नौवां स्थान), जर्मनी की अल्दी इंकॉफ जीएमबीएच एण्ड कंपनी ओएचीजी को आठवां स्थान मिला है। इसके बाद ब्रिटेन की टेस्को पीएलसी 10वें स्थान पर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ताकतवर वैश्विक खुदरा विक्रेता कंपनियों की 250 कंपनियों की सूची में स्थान पाने वाली रिलायंस रिटेल एक मात्र भारतीय कंपनी है। ग्लोबल पावर्स ऑफ रिटेलिंग और वर्ल्डस फास्टेस्ट रिटेलर्स में लगातार चौथी बार रिलायंस का नाम आया है।

रिलायंस रिटेल को साल दर साल 41.8 फीसदी की वृद्धि
डेलॉइट की रिपोर्ट में कहा गया है कि, 'रिलायंस रिटेल, तेजी से बढ़ने वाली 50 कंपनियों में पिछले साल सबसे शीर्ष पर थी लेकिन इस साल यह दूसरे नंबर पर रही। कंपनी ने साल दर साल 41.8 फीसदी की वृद्धि हासिल की है। कंपनी ने 2019-20 की समाप्ति पर उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन एवं जीवनशैली और किराना खुदरा श्रृंखला स्टोर में 13.1 फीसदी वृद्धि हासिल की। इसे मिलाकर भारत के 7,000 से अधिक कस्बों और शहरों में उसके कुल मिलाकर 11,784 स्टोर हो गए।'

ये है कंपनी की योजना
इसके अलावा कंपनी के लिए ई-वाणिज्य के तहत बिजनेस से ग्राहक (बी2सी) और बिजनेस से बिजनेस (बी2बी) में डिजिटल वाणिज्य के जरिए दूसरी बड़ी वृद्धि होगी। कंपनी व्हाट्सएप के जरिए जियो मार्ट प्लेटफॉर्म पर डिजिटल वाणिज्य व्यवसाय को बढ़ाने के लिए व्हाट्सएप के साथ भागीदारी कर रही है। इससे छोटे व्यवसायों को भी समिार्न मिलेगा। कंपनी ने वित्त वर्ष 2018-19 की समाप्ति पर श्री कणन डिपार्टमेंटर स्टोर के 29 स्टोर का अधिग्रहण किया। इसके बाद अगस्त 2020 में फ्यूचर समूह के खुदरा, थोक और लॉजिस्टिक्स इकाइयों को भी 3.4 अरब डॉलर में अधिग्रहण करने की घोषणा की। इन्हें पूरी तरह से मंजूरी मिल जाने के बाद रिलायंस रिटेल के स्टोरों का दायरा करीब दुगुना हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed