फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   bharti airtel to raise three billion dollars through qip, stake sale to clear mounting debt

एजीआर, अन्य देनदारी के निपटारे के लिए एयरटेल जुटाएगी 21 हजार करोड़ रुपये

Wed, 04 Dec 2019 07:12 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 04 Dec 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
bharti airtel to raise three billion dollars  through qip, stake sale to clear mounting debt

सुप्रीम कोर्ट द्वारा 43 हजार करोड़ रुपये का समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) का भुगतान करने के लिए देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल 21 हजार करोड़ रुपये (300 करोड़ डॉलर) जुटाएगी। इसके लिए कंपनी क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशन प्लेसमेंट (क्यूआईपी), इक्विटी शेयर, डिबेंचर, बॉन्ड और अन्य कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी को बेचेगी। 

विज्ञापन

बुधवार को कंपनी बोर्ड ने लिया फैसला

कंपनी के बोर्ड ने बुधवार को फैसला लेते हुए कहा है कि इस तरह से वो अपनी सारी देनदारी को चुकता कर देगी। 100 अरब डॉलर कंपनी डिबेंचर और बॉन्ड के जरिए जुटाएगी। कंपनी ने इसके लिए निदेशकों की एक विशेष कमेटी का गठन किया है, जो पैसा जुटाने के प्लान तैयार करने और उसको लागू करने पर कार्य करेगी। 

विज्ञापन

कंपनी को हुआ था 23 हजार करोड़ रुपये का घाटा

दूरसंचार कंपनी को जुलाई-सितंबर, 2019 तिमाही में 23,045 करोड़ रुपये का भारी भरकम घाटा हुआ है। वहीं एक साल पहले समान तिमाही में कंपनी को 119 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।अदालत के फैसले के आधार पर लाइसेंस शुल्क व स्पेक्ट्रम शुल्क (एसयूसी) के मद में तिमाही के दौरान कंपनी पर 28,450 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।’ कंपनी ने कहा कि इस धनराशि में 6,146 करोड़ रुपये मूलधन, 12,219 करोड़ रुपये ब्याज, 3,760 करोड़ रुपये पेनल्टी और 6,307 करोड़ रुपये पेनल्टी पर ब्याज शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन


भारती एयरटेल ने कहा कि भले ही उसे असाधारण मद के बाद 23,045 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है, लेकिन इस असाधारण मद को हटा दें तो कंपनी को 1,123 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वहीं कंपनी का भारतीय कारोबार से राजस्व सालाना आधार पर तीन फीसदी बढ़कर 15,361 करोड़ रुपये हो गया।

बढ़ा दिया था टैरिफ शुल्क

कंपनी ने अपने सभी प्लांस की कीमत में 50 पैसे से लेकर 1.64 रुपये तक का इजाफा किया है।एयरटेल ने 35 रुपये और 65 रुपये वाले प्लान की कीमत में इजाफा किया है। अब ग्राहक इन दोनों प्लान को 49 और 79 रुपये के प्राइस टैग के साथ खरीद सकेंगे। वहीं, यूजर्स को 49 रुपये वाले प्लान में 38 रुपये का टॉक टाइम और 100 एमबी डाटा मिलेगा। साथ ही कंपनी 69 रुपये वाले रिचार्ज पैक में 63 रुपये का टॉक टाइम और 200 एमबी डाटा देगी। इन दोनों प्लानों की वैधता 28 दिनों की है। दूसरी तरफ कंपनी ने 19 रुपये वाले प्लान की कीमत में बदलाव नहीं किया है।

129, 169 और 199 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ी

एयरटेल के इन तीनों प्लान की कीमत बढ़ाकर 148, 248 और 298 रुपये कर दी है। यूजर्स को 148 रुपये वाले प्लान में दो जीबी डाटा, 300 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। साथ ही कंपनी 248 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल, 100 एसएमएस और 1.5 जीबी डाटा देगी। वहीं, दोनों पैक की वैधता 28 दिनों की है। तीसरे प्लान की बात करें तो यूजर्स को 248 रुपये वाले पैक वाली सुविधाएं ही मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed