{"_id":"599ea16f4f1c1b10428b495e","slug":"before-nandan-nilekani-joins-infosys-these-4-major-changes-to-be-going-to-happened-in-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदन निलेकनी की इन्फोसिस में वापसी से पहले होंगे ये 4 बड़े बदलाव ","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
नंदन निलेकनी की इन्फोसिस में वापसी से पहले होंगे ये 4 बड़े बदलाव
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
Updated Thu, 24 Aug 2017 03:23 PM IST
विज्ञापन
nandan nilekani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशाल सिक्का के इस्तीफे और नंदन निलेकनी की वापसी से पहले ही देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में शुमार इन्फोसिस में इस्तीफों का दौर शुरू हो जाएगा। कंपनी के बोर्ड में शामिल ज्यादातर लोगों ने इस्तीफे की पेशकश कर दी है। केवल पुनिता सिन्हा को छोड़कर के कंपनी के बोर्ड से सभी सदस्यों का जाना तय हो गया है।
निलेकनी चाहते हैं ये 4 बड़े बदलाव
विज्ञापन
निलेकनी चाहते हैं ये 4 बड़े बदलाव
- रिपोर्ट के मुताबिक, निलेकनी ने इन्फोसिस में वापसी के लिए कुछ नियम तय किए हैं, जिनका साफ इशारा है कि वो आने से पहले सबकुछ सही हो जाए। निलेकनी एक तय समय के लिए ही कंपनी में आएंगे।
- सिक्का के इस्तीफे से कंपनी के निवेशकों, कस्टमर और कर्मचारियों का जो भरोसा टूटा है, उसे वापस लाना निलेकनी की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इसके अलावा नए सीईओ के लिए सही व्यक्ति को चुनना और उसे ज्यादा ताकत देना भी निलेकनी की जिम्मेदारियों में शामिल है।
- निलेकनी चाहते हैं वो नॉन एक्जिक्यूटिव चेयरमैन के पद पर आए। इसके लिए कंपनी के वर्तमान चेयरमैन आर शेषासयी और को चेयरमैन रवि वेंकटेशन को भी अपने पद से इस्तीफा देना होगा।
- मूर्ति पर सिक्का के इस्तीफा देने का आरोप लगाने वाले पूरे इन्फोसिस बोर्ड से इस्तीफा मांगा जा रहा है। इसके लिए विदेशी और देशी संस्थागत निवेशक सिक्का के जाने के बाद से मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन