{"_id":"d4db3db6335b4cda7409a13bed7e3ae8","slug":"banks-taken-over-the-kingfisher-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों ने माल्या के किंगफिशर हाउस पर किया कब्जा","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
बैंकों ने माल्या के किंगफिशर हाउस पर किया कब्जा
टीम डिजिटल/अमर उजाला.दिल्ली
Updated Wed, 25 Feb 2015 11:54 AM IST
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की अगुवाई वाले 17 बैंकों के कंसोर्टियम ने मंगलवार को किंगफिशर हाउस को अपने कब्जे में ले लिया है। इसकी अनुमानित कीमत 100 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
बैंकों ने किंगफिशर एयरलाइंस को दिए गए 6,800 करोड़ रुपये के कर्ज की वसूली के प्रयासों के तहत यह कदम उठाया है। बाद में एयरलाइंस ने एक बयान जारी कर कहा कि उसने अपनी प्रापर्टी किंगफिशर का कब्जा एसबीआईकैप ट्रस्टी को दे दिया है।
विज्ञापन
एसबीआई कैप ट्रस्टी किंगफिशर के कर्जदाता बैँकों के लिए सिक्योरिटी ट्रस्टी है। संपर्क किए जाने पर एसबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी घटनाक्रम की पुष्टि की है।
विज्ञापन
इसी प्रॉपर्टी पर आयकर व सेवा कर विभाग के दावे के बारे में पूछे जाने पर एसबीआई के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर और ग्रुप एग्जिक्युटिव प्रवीण कुमार मल्होत्रा ने बताया कि बैंक कर अधिकारियों से इस बारे में विचार विमर्श करेगा और इसके बाद इस संबंध में फैसला लिया जाएगा।