{"_id":"58a6cab34f1c1b5833d87e73","slug":"bajaj-auto-cmd-says-idea-of-note-ban-was-itself-wrong","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बजाज के मालिक ने किया नोटबंदी का तीखा विरोध","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
बजाज के मालिक ने किया नोटबंदी का तीखा विरोध
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 17 Feb 2017 03:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजाज ऑटो के एमडी ने सरकार के द्वारा नवंबर में लिए गए नोटबंदी के फैसले पर विरोध दर्ज किया। बजाज ने कहा कि सरकार द्वारा इसके बारे में सोचना ही गलत था और इसके क्रियान्वयन की बात तो बाद में आती है।
अभी तक उद्योग जगत ने नोटबंदी को लेकर चुप्पी साध रखी है। ऐसे में राजीव बजाज का बयान इसके खिलाफ आना काफी महत्वपूर्ण है।
नोटबंदी के 100 दिन बाद बजाज आखिर क्यों हुए इसके खिलाफ
नोटबंदी के बाद सबसे बुरा हाल ऑटो सेक्टर को हुआ था। हालांकि चार पहिया वाहनों की बिक्री थोड़ी बहुत जनवरी में ठीक हो गई थी, लेकिन दोपहिया वाहनों पर अभी भी इसका काफी नकारात्मक असर देखने को मिला है। पिछले 2 महीनों में दोपहिया वाहन बिक्री का डाटा काफी नीचे चला गया है।
नैसकॉम के वार्षिक सम्मलेन को संबोधित करते हुए बजाज ने कहा, 'अगर आइडिया सही हो तो उसे लागू करना गर्म चाकू से मक्खन काटने जैसा है लेकिन अगर आइडिया ही काम न करे तो क्रियान्वयन को दोष देना बेकार है।'

नोटबंदी से बजाज ऑटो को हुआ सर्वाधिक नुकसान
बजाज डोमिनर
नोटबंदी के बाद सबसे ज्यादा नुकसान बजाज ऑटो को हुआ है। बजाज ऑटो की दोपहिया और तिपहिया वाहनों के मार्केट में सबसे अच्छी पकड़ है। हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में इस साल 16 फीसदी की कमी दर्ज की गई थी।
बजाज ने मोदी सरकार के 'मेक इन इंडिया' पर भी तंज कसा है। बजाज ने कहा कि नियामक एजेंसियां और सरकारी मंजूरी की प्रक्रिया 'मेक इंडिया' को 'मैड इन इंडिया' में तब्दील करेंगी। उन्होंने बताया किस तरह बजाज ऑटो को 4 साल बीत जाने पर भी बाजार में चौपहिया वाहन उतारने की इजाजत नहीं मिली है।

जेटली ने किया बजाज के बयान पर पलटवार
वित्त मंत्री अरूण जेटली ने नोटबंदी के फैसले पर कॉरपोरेट जगत द्वारा उठाए जा रहे सवालों को खारिज करते हुए कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा नोटबंदी अभियान है जिसका लक्ष्य भ्रष्टाचार, काला धन और जाली मुद्रा की जड़ों पर प्रहार करना था। जेटली ने कहा कि मोदी सरकार का नोटबंदी फैसला देश के आर्थिक इतिहास में दर्ज होगा।
नोटबंदी को लेकर मोदी सरकार को निशाना बनाए जाने पर पलटवार करते हुए जेटली ने कहा, 'नोटबंदी और नए नोटों की छपाई पर बयान देना आसान है लेकिन इस काम को करना बेहद मुश्किल था।'
उन्होंने कहा, 'लोग आमतौर पर अनुमान लगा रहे थे कि नए नोटों की छपाई में सात महीने या सालभर लग जाएंगे, लेकिन कुछ ही सप्ताहों में हालात सामान्य हो गए।'