फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   bachchan family earns 110 crore profit through bitcoin

बिटक्वाइन से अछूता नहीं रहा बच्चन परिवार, 2.5 साल में कमाया 110 करोड़ का मुनाफा

Wed, 20 Dec 2017 12:17 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 20 Dec 2017 12:17 PM IST
विज्ञापन
bachchan family earns 110 crore profit through bitcoin

भारत सहित दुनिया भर में वर्चुअल करेंसी बिटक्वाइन के असर से बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन भी अछूते नहीं रहे। 2.5 साल पहले किए 1.6 करोड़ के निवेश पर उन्होंने बेटे अभिषेक के साथ मिलकर करीब 110 करोड़ रुपये का मुनाफा कमा लिया है। 

विज्ञापन


2015 में किया था बिग बी ने निवेश
इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक बिग बी ने 2015 में पर्सनल इन्वेस्टमेंट के तौर पर 2.5 लाख डॉलर का निवेश सिंगापुर की एक कंपनी मेरेडियन टेक पीटीई में निवेश किया था। आरबीआई की ओर से अधिकृत लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम के तहत मेरीडियन में यह इन्वेस्टमेंट किया था।
विज्ञापन


ली मेरेडियन को तब कोई ज्यादा जानता नहीं था। इसका पता तब पता चला जब मेरेडियन की सहायक कंपनी ziddu.com को लॉन्गफिन कॉर्प ने खरीदा। बिग बी द्वारा निवेश के वक्त Ziddu क्लाउड स्टोरेज और ई-डिस्ट्रीब्यूशन स्टार्टअप थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर 2017 में इसे ब्लॉकचेन टेक्नॉलजी एंपावर्ड सॉल्यूशंस प्रोवाइडर बताया गया, जो अलग-अलग कॉन्टिनेंट्स की क्रिप्टोकरंसीज का इस्तेमाल करते हुए माइक्रोफाइनेंस मुहैया कराती है।

1000 फीसदी बढ़ा शेयर
‘ब्लॉकचेन’ और ‘क्रिप्टोकरंसी’ जैसे शब्दों के कमाल की वजह से लॉन्गफिन का शेयर पिछले बुधवार से सोमवार के बीच 1000 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया। शुक्रवार को जब Ziddu को खरीदने की डील का ऐलान हुआ तो शेयर 2500 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया।

Ziddu करता है क्रिप्टोकरेंसी में निवेश 

bachchan family earns 110 crore profit through bitcoin

दिसंबर 2017 में ziddu ने अपने आप को एक ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी सर्विस प्रोवाइडर के तौर पर बताया था जो माइक्रोफाइनेंस के तहत क्रिप्टोकरेंसी के जरिए पर पूरी दुनिया में निवेश करती है।

पांच दिन में लॉन्गफिन का शेयर 2500 फीसदी बढ़ा
पिछले बुधवार से लेकर शुक्रवार तक लॉन्गफिन के शेयरों में 2500 फीसदी का उछाल देखने को मिला। इकॉनिमक टाइम्स के मुताबिक, इस बारे में अब तक अमिताभ की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed